Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो की बैठक की अध्यक्षता की

March 31, 2025

शी चिनफिंग ने सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो की बैठक की अध्यक्षता की

इंटरनेशनल डेस्क : सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो ने 31 मार्च को “पारिस्थितिक पर्यावरण संरक्षण पर्यवेक्षण कार्य पर विनियम” और “20वीं केंद्रीय समिति के चौथे दौर के निरीक्षण पर व्यापक रिपोर्ट” की समीक्षा के लिए एक बैठक आयोजित की। सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव शी चिनफिंग ने इस बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में यह बताया गया कि केंद्रीय समिति द्वारा किया गया पारिस्थितिक पर्यावरण संरक्षण निरीक्षण पारिस्थितिक सभ्यता के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सीपीसी केंद्रीय समिति द्वारा उठाया गया एक प्रमुख कदम है। निरीक्षण के दौरान, पारिस्थितिकी पर्यावरण क्षति के कई प्रमुख विशिष्ट मामलों की गंभीरता से जांच की गई और उनका निपटारा किया गया, तथा कई प्रमुख पर्यावरणीय समस्याओं, जिनके बारे में लोगों ने बहुत शिकायत की थी, का समाधान किया गया, जिसके अच्छे परिणाम प्राप्त हुए।

बैठक में पारिस्थितिक पर्यावरण संरक्षण पर्यवेक्षण कार्य पर सीपीसी के नेतृत्व को बनाए रखने और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया गया, पर्यवेक्षण की तलवार जैसी भूमिका को पूरी तरह से जारी रखने और एक सुंदर चीन के निर्माण के लिए सभी क्षेत्रों और विभागों की राजनीतिक जिम्मेदारी को और मजबूत करने की आवश्यकता जताई गयी है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें