Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम ने कसा शिकंजा, कई बिल्डिंगों को किया सील

March 31, 2025

अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम ने कसा शिकंजा, कई बिल्डिंगों को किया सील

पंजाब डेस्क: जालंधर नगर निगम की अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज कमल विहार लेदर कॉम्प्लेक्स रोड पर चल रहे अवैध निर्माण कार्य को रोका गया है और साथ ही नोटिस जारी की गई है। इसके साथ ही, नगर निगम ने ओल्ड ग्रीन एवेन्यू में 8 कोठियों में चल रहे अवैध निर्माण पर नोटिस जारी करते हुए हिदायत जारी की है। वहीं, मौके पर पहुंचे नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि यदि नोटिस के बावजूद भी अवैध निर्माण कार्य जारी रहा तो इसको जेसीबी से तोड़ दिया जाएगा।

वहीं, पन्नू बिहार में भी अवैध रिहायशी में चल रहे 12 यूनिट के काम रोका गया है। साथ ही 3 दुकानों में चल रहे काम पर रोक लगाई गई है। नगर निगम ने राजा गार्डन में भी अवैध निर्माण पर कार्रवाई की है। यहां अवैध दो दुकानों को नोटिस /अवैध रिहायशी नक्शा पास करवा commercial निर्माण को नोटिस जारी किया गया है।

ATP सुखदेव वशिष्ठ का बयान 
ATP सुखदेव वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन परिसरों और भवनों को सील किया गया है वह निगम से पास नहीं करवाए गए थे। व्यावसायिक और डोमेस्टिक निर्माणाधीन भावनों में सीएलयू फीस का निगम को चूना लगाया गया है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें