Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Star Plus के शो “उड़ने की आशा” के सचिन ने किए बड़े खुलासे, की खुलकर बात

April 1, 2025

Star Plus के शो “उड़ने की आशा” के सचिन ने किए बड़े खुलासे, की खुलकर बात

एंटरटेनमेंट डेस्क: स्टार प्लस के शो ‘उड़ने की आशा’ के लेटेस्ट प्रोमो ने फैंस को पूरी तरह से चौंका दिया है! जब दर्शकों को लगने लगा था कि सचिन और साइली की कहानी अब समझ आ रही है, तभी देशमुख परिवार की अचानक आई अमीरी ने सबकुछ उलटा-पुलटा कर दिया।

आखिर ऐसा क्या हुआ जो एक पल में उनकी किस्मत बदल गई? जो परिवार अब तक पैसों की तंगी से जूझ रहा था, वो अचानक शाही अंदाज में एंट्री कैसे ले रहा है? ये बदलाव सिर्फ चौंकाने वाला नहीं, बल्कि कई सवाल भी खड़े कर रहा है। उनके इस अचानक से अमीर बनने के पीछे का राज़ क्या है?

सचिन का किरदार निभा रहे कन्वर ढिल्लों आने वाले एपिसोड्स को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा, “दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा! पूरे शो में लोग यह सोचते रहेंगे कि आगे क्या होगा। मैं ज्यादा कुछ रिवील नहीं करना चाहता, लेकिन यह पूरा सीन पागलपन से भरपूर होने वाला है। मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं कि दर्शक ये एपिसोड्स देखें।”

इतने सारे अनसुलझे सवाल और चौंकाने वाले ट्विस्ट्स के बीच, ड्रामा अपने चरम पर पहुंचने वाला है! क्या सचिन और साइली इन अचानक आए बदलावों से संभल पाएंगे? या फिर देशमुख परिवार की दुनिया पूरी तरह बिखर जाएगी? जवाब जल्द ही सामने आएंगे, लेकिन तब तक सस्पेंस बना रहेगा।

देशमुख परिवार अचानक अमीर कैसे बन गया? इसके पीछे क्या राज़ छिपा है? दर्शकों को आगे क्या देखने को मिलेगा? जानने के लिए देखना न भूलें उड़ने की आशा, रात 9 बजे सिर्फ स्टार प्लस पर।

ये भी पढ़ें- ईरान पर इजरायल का सख्त रुख बरकरार, नेतन्याहू बोले- ‘अभी खत्म नहीं हुआ अभियान’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें