Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather: राज्य में लू का अलर्ट जारी, इन इलाकों में बढ़ेगी गर्मी, IMD ने दी जानकारी

April 4, 2025

Punjab Weather: राज्य में लू का अलर्ट जारी, इन इलाकों में बढ़ेगी गर्मी, IMD ने दी जानकारी

Punjab Weather Update: पंजाब में गर्मी का प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह लू चलने की संभावना बनी हुई है। विशेष रूप से पंजाब और हरियाणा के कुछ जिलों में 7 से 9 अप्रैल तक लू के लिए चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, आने वाले चार दिनों में राज्य के औसत तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की उम्मीद है।

पंजाब के तापमान में हुई वृद्धि-

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, जो सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। पटियाला में सबसे अधिक तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी तरह, फरीदकोट में भी तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार-

अगले कुछ दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है, जिससे लू चलने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पंजाब और हरियाणा में 7 से 9 अप्रैल तक लू का प्रभाव रहेगा, इसलिए नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

पंजाब के सभी जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है, जिसमें पटियाला और बठिंडा में 37.2 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 37.0 डिग्री सेल्सियस, और लुधियाना में 34.6 डिग्री सेल्सियस शामिल हैं। पंजाब में लू का प्रभाव सबसे पहले राजस्थान से लगे जिलों जैसे फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में महसूस किया जाएगा। इसके बाद, यह धीरे-धीरे अन्य जिलों में भी फैलने लगेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें