Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL के बीच बड़ी खबर, ड्रग्स के साथ गिरफ्तार हुआ ये क्रिकेटर

April 4, 2025

IPL के बीच बड़ी खबर, ड्रग्स के साथ गिरफ्तार हुआ ये क्रिकेटर

खेल डेस्क: भारत में इस समय आईपीएल 2025 की धूम मची हुई है, लेकिन इस बीच बारबाडोस से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। कनाडा क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज निकोलस किर्टन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें बारबाडोस के ग्रांटली एडम्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रग्स के साथ पकड़ा गया, उनके पास 9 किलो (20 पाउंड) कैनबिस था।

जानिए पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निकोलस किर्टन के पास 9 किलो कैनबिस बरामद हुई, जो कानूनी सीमा से बहुत ज्यादा थी। कनाडा में 57 ग्राम तक कैनबिस रखना अपराध नहीं माना जाता, लेकिन सार्वजनिक स्थानों पर इसे ले जाना मना है। निकोलस के पास जो कैनबिस मिली, वह कानूनी सीमा से 160 गुना ज्यादा थी, जिसके कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। निकोलस की गिरफ्तारी के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या वह फिर से कनाडा की क्रिकेट टीम का हिस्सा बन पाएंगे या नहीं।

कौन हैं निकोलस किर्टन?
निकोलस किर्टन एक बाएं हाथ के ऑलराउंडर क्रिकेटर हैं। वह बढ़िया बैटिंग करने के साथ-साथ ठीक-ठाक गेंदबाजी भी कर लेते हैं। उनका जन्म बारबाडोस में हुआ था और वह अंडर-17 और अंडर-19 स्तर पर वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा रह चुके हैं, हालांकि उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला।

निकोलस की मां कनाडा से थीं, जिससे उन्हें कनाडा की इंटरनेशनल क्रिकेट टीम में खेलने का मौका मिला। उन्होंने 2018 में ओमान के खिलाफ कनाडा के लिए अपना डेब्यू किया और 2024 में उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया। पिछले साल जुलाई में उन्हें कनाडा की सभी फॉर्मेट की कप्तानी दी गई थी।

क्रिकेट करियर
निकोलस किर्टन ने अपने इंटरनेशनल करियर में 21 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 514 रन बनाए हैं। इसके अलावा, उन्होंने 28 टी20 मैचों में 627 रन बनाए हैं। उनकी गिरफ्तारी से न सिर्फ उनके व्यक्तिगत करियर, बल्कि कनाडा क्रिकेट टीम के लिए भी मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। अब देखना यह होगा कि निकोलस का भविष्य क्या होगा और वे टीम का हिस्सा बन पाएंगे या नहीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें