मुंबई: कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए मुंबई में पार्टी के प्रमुख मुस्लिम चेहरे पूर्व विधायक यूसुफ अब्राहनी ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
अब्राहनी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजरुन खरगे को अपना इस्तीफा भेजा है। उन्होंने मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया और पार्टी की सदस्यता भी छोड़ दी। उन्होंने हालांकि, अपने इस्तीफे का कोई कारण नहीं बताया है। उन्होंने अपनी भविष्य की योजना के बारे में भी नहीं बताया है।
खरगे को लिखे पत्र में, जिसकी एक प्रति मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष प्रो. वर्षा गायकवाड़ को भी भेजी गई है, उन्होंने कांग्रेस और उन्हें मिले स्नेह के लिए धन्यवाद दिया है। पेशे से वकील अब्राहनी कई मुस्लिम संगठनों और संघों से जुड़े हुए हैं। वह वर्तमान में इस्लाम जिमखाना के अध्यक्ष भी हैं।
अतीत में, उन्होंने महाराष्ट्र आवास और क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था तथा उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त था।
ये भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप… सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी
मेष: दिन शुभ रहेगा...