
नेशनल डेस्क : न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही है। बता दें कि 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच माउंट मॉनगनुई में खेला गया। वहीं इस मैच में पाकिस्तान को 43 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ पाकिस्तान ने यह सीरीज 0-3 से गंवा दी। लेकिन इस मैच के दौरान एक चौंकाने वाली घटना भी हुई, जब पाकिस्तान के एक खिलाड़ी फैंस के साथ भिड़ गए। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
फैंस से भिड़कर मचाया हंगामा…
आपको बता दें कि मैच के दौरान पाकिस्तान के क्रिकेटर खुशदिल शाह एक विवाद में फंस गए। दरअसल, बाउंड्री के पास कुछ फैंस ने उन्हें लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, जिससे खुशदिल शाह का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने रेलिंग से कूदकर फैंस के बीच पहुंचने की कोशिश की, और इस दौरान उन्हें पाकिस्तान टीम के साथी खिलाड़ी और सुरक्षाकर्मियों द्वारा रोका गया। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, और फोटोज के रूप में इसे काफी सुर्खियां मिलीं।
A fan beating Pakistani cricketer Khushdil Shah in New Zealand. pic.twitter.com/pCnccxmZh0
— 𝐀𝐭𝐞𝐞𝐪 𝐀𝐛𝐛𝐚𝐬𝐢 (@AbbasiAteeq20) April 5, 2025
खुशदिल शाह का विवादों से पुराना नाता
यह पहली बार नहीं है जब खुशदिल शाह विवादों में आए हैं। टी20 सीरीज के दौरान भी वह चर्चाओं में आए थे, जब उन्होंने एक मुकाबले में न्यूजीलैंड के गेंदबाज फॉकेस से टक्कर मारी थी। उस घटना के बाद उन पर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना और 3 डिमेरिट प्वॉइंट्स लगाए गए थे। इस प्रकार, खुशदिल शाह का मैदान में हमेशा ही विवादों से गहरा संबंध रहा है।
न्यूजीलैंड ने आसान जीत दर्ज की
वहीं बारिश के कारण मैच को 42-42 ओवरों तक सीमित किया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 42 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए। न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने सबसे ज्यादा 59 रन बनाए। पाकिस्तान की टीम 265 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 40 ओवर में ही 220 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान की इस हार के मुख्य कारण न्यूजीलैंड के गेंदबाज बेन सीयर्स रहे, जिन्होंने 9 ओवर में महज 34 रन देकर 5 विकेट चटकाए। पाकिस्तान की ओर से केवल बाबर आजम ने कुछ देर तक बल्लेबाजी की, जबकि अन्य बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए और टीम लक्ष्य से दूर रह गई।
यह मैच न केवल खेल के नजरिए से बल्कि एक खिलाड़ी के विवाद के कारण भी चर्चित रहा। पाकिस्तान की हार और खुशदिल शाह का फैंस से भिड़ना इस मैच का प्रमुख आकर्षण बन गया। अब पाकिस्तान को अपनी टीम की अनुशासनात्मक स्थिति पर ध्यान देने की आवश्यकता है, खासकर एक खिलाड़ी के लगातार विवादों के कारण।