चेन्नई: महेन्द्र सिंह धोनी के आईपीएल से संभावित संन्यास को लेकर गर्म अटकलों के बीच चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इस मामले पर कुछ भी बयान देने से मना कर दिया है।
दिल्ली के खिलाफ मिली हार के बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में धोनी के सन्यास को लेकर पूछे गये सवाल पर फ्लेमिंग ने कहा “ अटकलों पर विराम लगाना मेरा काम नहीं है। मुझे कोई जानकारी नहीं है। मैं अभी भी उनके साथ काम करने का आनंद ले रहा हूं। वह अभी भी मजबूत हैं। मैं इन दिनों पूछता भी नहीं हूं। आप ही पूछते हैं।”
ये भी पढ़ें- हेल्थ टिप्स: बदलते मौसम में बढ़ा संक्रमण का खतरा, अपनाएं आसान बचाव उपाय
मेष: दिन शुभ रहेगा...