Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

निशानेबाजी विश्व कप में चीनी टीम को एक और स्वर्ण 

April 6, 2025

निशानेबाजी विश्व कप में चीनी टीम को एक और स्वर्ण 

इंटरनेशनल डेस्क : वर्ष 2025 निशानेबाजी विश्व कप की स्पर्द्धा पाँच अप्रैल को अर्जेंटीना में जारी रही। चीनी टीम की खिलाड़ी सुन युच्ये ने महिला 25 मीटर पिस्टल का स्वर्ण पदक जीता, जबकि उनकी साथी फंग सीश्युएं ने एक कांस्य पदक हासिल किया।

अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में आयोजित विश्व कप में चीनी टीम ने कुल 39 खिलाड़ी भेजे, जिनमें शंग लीहाओ समेत ओलंपिक चैंपियन शामिल हैं। पहले दो दिन में चीनी टीम ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीते।

महिला 25 मीटर पिस्टल के फाइनल में 20 वर्षीय चीनी खिलाड़ी सुन युच्ये का शानदार प्रदर्शन हुआ। वे शुरू से ही अग्रसर रहीं। अंत में उन्होंने 38 अंकों से खिताब जीता। उल्लेखनीय बात है कि यह सुन की पहली विश्व कप प्रतियोगिता है। भारतीय खिलाड़ी ईशा सिंह को 35 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें