इंटरनेशनल डेस्क : 5 तारीख को ग्वाडलजारा में 2025 FINA डाइविंग विश्व कप की प्रतियोगिता का तीसरा दिन शुरू हुआ। उस दिन आयोजित चार स्पर्धाओं में चीनी टीम ने 4 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीता। महिलाओं की 10 मीटर प्लेटफार्म फाइनल में छेन युशी ने अपने अधिक स्थिर प्रदर्शन की बदौलत 419.35 अंकों के साथ चैम्पियनशिप जीती, तथा दूसरे स्थान पर रही छ्वान होंगछान से 4.95 अंक आगे रहीं। ब्रिटेन की स्पेंडोलिनी-सिरियर ने कांस्य पदक जीता।
चीनी खिलाड़ी छ्वान होंगछान ने खेल के बाद कहा कि परिणाम उनकी अपेक्षा के अनुरूप था। महिलाओं की सिंक्रोनाइज्ड तीन मीटर स्प्रिंगबोर्ड फाइनल में, चीनी जोड़ी छेन यिवेन/छांग यानी ने 323.79 अंकों के साथ चैम्पियनशिप जीती। पुरुषों की सिंक्रोनाइज्ड 10 मीटर प्लेटफॉर्म फाइनल में, चीनी एथलीट ज्वू जिफेंग और छेंग जिलोंग ने 449.49 अंकों के साथ चीनी टीम के लिए एक और स्वर्ण पदक जोड़ा। दिन के अंतिम पुरुष 3-मीटर स्प्रिंगबोर्ड फाइनल में, वांग ज़ोंगयुआन ने 540.15 अंकों के साथ चैंपियनशिप जीती।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
मेष: दिन शुभ रहेगा...