नेशनल डेस्क : सऊदी अरब ने हज यात्रा से पहले एक बड़ा कदम उठाते हुए 14 देशों के नागरिकों के लिए वीजा पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा, हज और उमराह के लिए रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य कर दिया गया है। इस वीजा सस्पेंशन में न केवल हज और उमराह वीजा, बल्कि बिजनेस और फैमिली ट्रिप के लिए जारी होने वाले वीजा भी शामिल हैं। आपको बता दें कि यह रोक जून महीने के मध्य तक लागू रहेगी, क्योंकि हज यात्रा जून में समाप्त हो जाती है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
सऊदी अरब ने किन देशों पर लगाया प्रतिबंध ?
सऊदी अरब ने भारत, पाकिस्तान समेत 14 देशों के नागरिकों पर वीजा जारी करने पर अस्थायी रोक लगा दी है। ये 14 देश हैं…
यह कदम सुरक्षा सुनिश्चित करने और अवैध प्रवास को रोकने के लिए उठाया गया है, क्योंकि कई विदेशी नागरिक हज, उमराह और बिजनेस-फैमिली ट्रिप के बहाने सऊदी अरब में प्रवेश करते हैं और फिर वीजा की मियाद समाप्त होने के बाद भी देश में अवैध रूप से रहते हैं।
13 अप्रैल तक ही अप्लाई कर सकते हैं …
आपको बता दें कि सऊदी अरब ने हज यात्रा के लिए वीजा आवेदन की समय सीमा भी निर्धारित की है। अब विदेशी नागरिक केवल 13 अप्रैल तक ही हज वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर 13 अप्रैल तक वीजा के लिए आवेदन नहीं किया जाता है, तो हज यात्रा के दौरान कोई नया हज वीजा जारी नहीं किया जाएगा।
सऊदी अरब ने लॉन्च किया डिजिटल गाइड
दरअसल, सऊदी अरब ने हज और उमराह के पर्यटकों की सहायता के लिए एक नया कदम उठाया है। अब पर्यटक 16 अलग-अलग भाषाओं में एक डिजिटल गाइड का उपयोग कर सकते हैं। इस गाइड के माध्यम से उन्हें हज और उमराह की प्रक्रिया, सुरक्षा संबंधित जानकारी और अन्य महत्वपूर्ण दिशानिर्देश प्राप्त होंगे।
2024 में गई थी 1000 जानें…
बता दें कि सऊदी अरब ने यह कदम सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया है, क्योंकि पिछले साल 2024 में हज यात्रा के दौरान करीब 1000 लोगों की जान चली गई थी। यह घटनाएँ अधिक भीड़-भाड़ और गर्मी के कारण हुई थीं, जिससे यात्रियों की तबीयत खराब हो गई थी। अब सऊदी अरब सरकार सुरक्षा के मामले में कोई समझौता नहीं करना चाहती और अवैध रूप से किसी भी व्यक्ति को देश में घुसने नहीं देना चाहती है।
कड़ी चेतावनी
सऊदी अरब के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता है और अवैध रूप से देश में प्रवेश करने की कोशिश करता है, तो उसे 5 साल के लिए सऊदी अरब में प्रवेश से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। सऊदी अरब ने हज यात्रा को लेकर सुरक्षा और अवैध प्रवास को रोकने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इन कदमों से न केवल हज यात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि अवैध प्रवास को भी रोका जा सकेगा। सऊदी अरब का यह कदम एक ठोस प्रयास है, ताकि हज यात्रा का अनुभव सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से सभी के लिए संभव हो सके।
मेष: दिन शुभ रहेगा...