Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर CIA स्टाफ पुलिस ने खुफिया इंस्पेक्टर और उनके साथी को 1 किलो हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार

April 8, 2025

अमृतसर CIA स्टाफ पुलिस ने खुफिया इंस्पेक्टर और उनके साथी को 1 किलो हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार

Yudh Nashian Virudh: पंजाब से नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध युद्ध ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ को लगातार जारी रखते हुए पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ जंग छेड़ रखी है। जिसके तहत नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत पिछले दिनों बठिंडा में एक महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया।

दूसरी तरफ आज इंटेलिजेंस इंस्पेक्टर मनजीत सिंह और उसके साथी रवि को भी अमृतसर सीआईए स्टाफ पुलिस ने 1 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में सीआईए स्टाफ इंस्पेक्टर अनमोल सिंह ने इन दोनों आरोपियों को अमृतसर की माननीय अदालत में पेश किया, जहां पुलिस को इन दोनों आरोपियों का दो दिन का रिमांड मिला है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ इंचार्ज अनमोल सिंह ने बताया कि इन लोगों के खिलाफ रणजीत एवेन्यू थाने में एफआईआर नंबर 36 दर्ज कर ली गई है और इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: पटियाला के 12 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें