Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्री अकाल तख्त के आदेशों को चुनौती देने वाले डा. चीमा को पंथ कभी माफ नहीं करेगा : बराड़

April 9, 2025

श्री अकाल तख्त के आदेशों को चुनौती देने वाले डा. चीमा को पंथ कभी माफ नहीं करेगा : बराड़

Sri Akal Takht: शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता चरणजीत सिंह बराड़ ने पार्टी और पंथ के मुख्य दफ्तर से डॉ. दलजीत चीमा के श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों पर बोले गए झूठ की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि निजी राजनीतिक फायदे के लिए भगौड़ा गुट शहीदों की विरासत को श्री अकाल तख्त साहिब से टकराव में डाल रहा है। खुद इस्तीफा देने वाले डॉ. दलजीत चीमा अब न केवल आदेशों को चुनौती दे रहे हैं बल्कि अकाल तख्त से टकराव की राह पर हैं, जिसे पंथ कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि आज शिरोमणि अकाली दल की हालत एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी जैसी बना दी गई है, इसलिए अब प्रधान की जगह सीईओ को नियुक्त किया जा रहा है।

बराड़ ने कहा कि यह बहुत शर्मनाक बात है कि जिस अकाली दल की लीडरशिप पहले श्री अकाल तख्त साहिब के हर आदेश को सिर झुका कर मानती थी, उसी पार्टी के दफ्तर से आज पंथ को गुमराह करने वाले झूठे दावे किए जा रहे हैं। श्री अकाल तख्त से जारी आदेशों को झूठा बताने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि 2 दिसंबर को जारी हुक्मनामा आज भी पंथ के लिए मान्य है और सिंह साहिबानों के सभी आदेश आज भी पढ़े और देखे जा सकते हैं।

बराड़ ने कहा कि चीमा के झूठ को बेनकाब करने के लिए हम श्री अकाल तख्त से जारी असली हुक्मनामे और सिंह साहिबानों के पंथ को किए गए संदेश संगत को भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतने बड़े ऐतिहासिक और धार्मिक मुद्दे पर झूठ बोलने के लिए डॉ. चीमा को लिखित में माफी मांगनी चाहिए। बराड़ ने डॉ. चीमा को चुनौती दी है कि 27,000 डेलीगेट्स की सूची पार्टी की वेबसाइट पर डालें और राज्य के डेलीगेट्स की सूची मीडिया में जारी करें ताकि लोगों को पता चल सके कि कौन लोग भगोड़े हैं और किस भगोड़े को पार्टी का प्रधान बनाना चाहते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें