Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुंदरपुर गांव में संचालित किए जा रहे तीन गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को किया सील

April 8, 2025

सुंदरपुर गांव में संचालित किए जा रहे तीन गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को किया सील

रोहतक: उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा द्वारा गत 27 मार्च को लाखनमाजरा खंड के गांव सुंदरपुर में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम में दिए गए निर्देशों की अनुपालना में खंड शिक्षा अधिकारी रितु पंघाल, टिटौली कलस्टर हेड सरोज नारा तथा पुलिस अधिकारियों के साथ गांव के तीनों गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को सील कर दिया गया है। इन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की सूची ग्राम पंचायत के सरपंच से मांगी गई है ताकि इन बच्चों का राजकीय विद्यालय में दाखिल करवाया जा सके।

उन्होंने रात्रि ठहराव कार्यRम में ग्रामीणों की शिकायतों की सुनवाई करते समय शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि वे गांव में संचालित किए जा रहे गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को सील करें तथा इन विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का गांव में स्थित राजकीय विद्यालय में दाखिल करवाए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इन आदेशों की पालना करते हुए पुलिस के अधिकारी व पुलिस बल की मौजूदगी में चिन्हित किए गए तीनों गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को सील कर दिया गया। विद्यालय के प्राचार्य द्वारा गांव के सरपंच से इन विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की सूची मांगी गई है ताकि उनका दाखिला राजकीय विद्यालय में करवाया जा सके।

ये भी पढ़ें- कहीं बारिश तो कहीं लू का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें