Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

जमीनी विवाद के चलते 2 भाइयों की हत्या, सरेआम बरसाईं धुआंधाड गोलियां, पहले हुआ झगड़ा फिर हत्या को दिया अंजाम

April 9, 2025

जमीनी विवाद के चलते 2 भाइयों की हत्या, सरेआम बरसाईं धुआंधाड गोलियां, पहले हुआ झगड़ा फिर हत्या को दिया अंजाम

हरियाणा के जिंद में जमीनी विवाद के चलते 2 भाइयों को मौत के घाट उतार दिया गया। रात के अंधेरे में दोनों भाइयों पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां। गोली लगने से दोनों व्यक्ति घायल हो गए। आरोपी हमला कर मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुन कर घायल का बेटा बाहर आया, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे।

 

बेटे ने बाहर आकर देखा तो दोनों को घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा हुआ पाया। जिसके बाद युवक दोनों को लेकर जिंद के सिविल अस्पताल भगा। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामला प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा हुआ है। मृतकों की प्रॉपर्टी सफीदों रोड बायपास पर गैस एजेंसी गोदाम के पास है।

 

इसी प्रॉपर्टी को लेकर मृतकों का निर्जन गांव वासियों के साथ झगड़ा चल रहा था। मृतकों की पहचान निर्जन गांव निवासी 44 वर्षीय सतीश और 50 वर्षीय दिलबाग के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई थे। कार में सवार होकर आए हमलावरों ने आते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

 

सतीश के बेटे मोहित ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि रात 2 बजे हमलावरों ने उसके पिता और ताऊ पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों की मौत हो गई। हत्या से पहले मंगलवार रात करीब 11 बजे सतीश और दिलबाग का निर्जन गांव वालों से झगड़ा भी हुआ था। जिसके बाद हत्या की घटना को अंजाम दिया गया।

सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर हालातों का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम के लिए शवों को जिंद के सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें