Russia-India Relations ; इंटरनेशनल डेस्क : रूस की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नौ मई को विजय दिवस परेड आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। इसकी जानकारी देते हुए उप विदेश उप विदेश मंत्री आंद्रेई रुडेन्को ने यह जानकारी दी।
विजय दिवस परेड पर किया आमंत्रित
मास्को को भारतीय प्रधानमंत्री की यात्रा की उम्मीद है। उन्होंने रुडेंको के हवाले से बताया कि निमंत्रण पहले ही भेजा जा चुका है और यात्रा की योजना बनाई जा रही है। रूस ने इस वर्ष विजय दिवस परेड में भाग लेने के लिए कई मित्र देशों के नेताओं को आमंत्रित किया है। जनवरी 1945 में सोवियत सेना ने जर्मनी के विरुद्ध आक्रमण शुरू किया। 9 मई को ‘कमांडर-इन-चीफ’ ने जर्मनी के बिना शर्त आत्मसमर्पण से संबंधित अधिनियम पर हस्ताक्षर किए, जिससे युद्ध समाप्त हो गया।
इससे पहले 2024 में गए थे रूस
प्रधानमंत्री मोदी जुलाई 2024 में रूस की यात्रा पर गए, जो लगभग पांच वर्षों में उनकी पहली रूस यात्रा थी। इससे पहले, उन्होंने 2019 में आर्थिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए सुदूर पूर्वी शहर व्लादिवोस्तोक का दौरा किया था। अपनी पिछली यात्रा के दौरान, मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भारत आने का निमंत्रण दिया था। पुतिन पहले ही भारत आने का मोदी का निमंत्रण स्वीकार कर चुके हैं। हालाँकि, पुतिन की यात्रा की तारीखें अभी तक सामने नहीं आई हैं। पुतिन और मोदी नियमित संपर्क बनाए रखते हैं तथा हर दो महीने में एक बार टेलीफोन पर बात करते हैं। विशेषकर अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों के दौरान दोनों नेता व्यक्तिगत रूप से भी मिलते हैं।
ये भी पढ़ें- आज पाकिस्तान जाएंगे 2840 सिख श्रद्धालु, अकेली महिला को नहीं दिया गया वीजा
मेष: दिन शुभ रहेगा...