Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

सेना प्रमुख ने उत्तरी कश्मीर में अग्रिम चौकियों का दौरा किया, सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 9, 2025

सेना प्रमुख ने उत्तरी कश्मीर में अग्रिम चौकियों का दौरा किया, सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की
नेशनल डेस्क: सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों का मंगलवार को दौरा किया और सुरक्षा स्थिति तथा सैन्य बलों की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। सेना ने यह जानकारी दी। सेना ने बताया कि इस दौरान उन्होंने अभियानों में प्रौद्योगिकी को एकीकृत करने पर जोर दिया।

भारतीय सेना ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सुरक्षा स्थिति और परिचालन तत्परता का मूल्यांकन करने के लिए उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों का दौरा किया।’’ सेना प्रमुख ने सैनिकों से भी बातचीत की तथा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करने में उनके अदम्य साहस और दृढ़ता की सराहना की। सेना ने कहा, ‘‘उन्होंने अभियानों में प्रौद्योगिकी को एकीकृत करने की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें