Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

वक्फ संशोधन कानून मुस्लिम समाज के हित में, डरने की जरूरत नहीं : शाहनवाज हुसैन

April 9, 2025

वक्फ संशोधन कानून मुस्लिम समाज के हित में, डरने की जरूरत नहीं : शाहनवाज हुसैन

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने वक्फ संशोधन कानून को लेकर विपक्ष के जरिए फैलाए जा रहे भ्रम पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह कानून गरीब और पिछड़े मुस्लिमों के हित में है और इससे किसी भी मस्जिद, दरगाह या कब्रिस्तान को कोई नुकसान नहीं होगा।

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इस कानून को गरीब मुसलमानों और पसमांदा वर्ग के हित में बताया है। उन्होंने कहा, ‘‘जो अमीर लोग वक्फ की जायदाद पर कुंडली मारकर बैठे थे, उन्हें इस बिल से परेशानी हो रही है, न कि किसी गरीब मुसलमान को। यह बिल उन लोगों के खिलाफ है, जिन्होंने वक्फ संपत्तियों का वर्षों से दुरुपयोग किया।’’

विपक्ष पर लगाया भड़काने का आरोप 
उन्होंने कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, राजद और सपा पर मुस्लिम समाज को भड़काने का आरोप लगाया। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि यह पूरी तरह से टीएमसी की चाल है कि इस कानून की आड़ में देश का माहौल बिगाड़ा जाए। उन्होंने अपील की कि मुस्लिम समाज किसी के बहकावे में न आए और इस कानून का समर्थन करे। उन्होंने स्पष्ट किया कि मस्जिद, दरगाह और कब्रिस्तान कमेटियों में किसी भी गैर-मुस्लिम सदस्य को शामिल नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘यह संशोधन कानून मुस्लिम समाज की संपत्तियों की सुरक्षा और पारदर्शतिा सुनिश्चित करता है।‘

मुस्लिम समाज को गुमराह कर रही कांग्रेस 
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजरुन खरगे के इस कानून पर सवाल उठाने को लेकर शाहनवाज हुसैन ने कहा, ‘‘यह तो बहुत अच्छी बात है कि गरीब मुसलमानों के लिए आधी रात को जागकर एक कानून बनाया गया। जब मणिपुर के लिए आधी रात को कानून बन सकता है, तो वक्फ के लिए क्यों नहीं?’’ उन्होंने बताया कि संसद में 16 घंटे की चर्चा के बाद विधेयक ने कानून का रूप लिया और कांग्रेस केवल इस मुद्दे पर मुस्लिम समाज को गुमराह कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें