Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

Saif Ali Khan पर हमले के करीब 3 महीने बाद पुलिस ने मुंबई की अदालत में आरोपपत्र की दायर

April 9, 2025

Saif Ali Khan पर हमले के करीब 3 महीने बाद पुलिस ने मुंबई की अदालत में आरोपपत्र की दायर

मुंबई: अधिकारियों ने आज बताया कि जनवरी में अभिनेता सैफ अली खान पर उनके घर में एक व्यक्ति द्वारा हमला करने के मामले में पुलिस ने मुंबई की एक अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया है। एक अधिकारी ने विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया कि बांद्रा पुलिस द्वारा दाखिल आरोपपत्र में आरोपी बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद शरीफुल इस्लाम के खिलाफ सबूत शामिल हैं। खान पर 16 जनवरी को बांद्रा इलाके में उनके 12वीं मंजिल पर स्थित अपार्टमेंट में घुस आए एक व्यक्ति ने चाकू से कई बार वार किया था। इसके बाद अभिनेता की एक निजी अस्पताल में आपातकालीन सजर्री की गई और पांच दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

गत 19 जनवरी को पुलिस ने पड़ोसी ठाणो से शरीफुल इस्लाम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पिछले सप्ताह यहां एक अदालत को बताया कि हमले के दौरान अभिनेता की रीढ़ के पास लगा चाकू का टुकड़ा और घटनास्थल पर मिला उसका एक हिस्सा आरोपी से बरामद हथियार से मेल खाते हैं। आरोपी की जमानत याचिका का विरोध करते हुए पुलिस ने कहा कि तीनों टुकड़े अभिनेता पर हमला करने के लिए इस्तेमाल किए गए एक ही हथियार का हिस्सा थे। पुलिस ने यह भी कहा कि अपराध बहुत ‘गंभीर प्रकृति का’ था और आरोपी के खिलाफ ‘पुख्ता सबूत’ उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया संकट में DG Shipping का बड़ा फैसला, निर्यातकों को राहत और नाविकों को सुरक्षा सलाह

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें