Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल 10 अप्रैल 2025: सिंह राशि वालों को किसी निकटवर्ती से धोखा मिलने की सम्भावना, जानें बाकी राशियों का क्या है हाल

April 10, 2025

आज का राशिफल 10 अप्रैल 2025: सिंह राशि वालों को किसी निकटवर्ती से धोखा मिलने की सम्भावना, जानें बाकी राशियों का क्या है हाल

Today’s Horoscope 10 April 2025

मेष
पारिवारिक कष्ट व उलझनें बढ़ेंगी। भाई-बंधुओं के साथ वाद-विवाद से अशांति होगी। अचानक दर्शनीय स्थलों की यात्र का कार्यक्रम बनेगा। नौकरी में उन्नति।

वृषभ
धार्मिक कार्यो में भी रुचि रहेगी। परिवार में वाद-विवाद हल होंगे लेकिन लेन-देन के विषयों में विवाद उत्पन्न होंगे। अनिश्चितता की स्थिति बनेगी। परिवार में मंगल कार्य सम्पादित।

मिथुन
शिक्षा के क्षेत्र में नवीन उपलब्धि। दूर या समीप की अकस्मात् यात्र सुखद। माता के स्वास्थ्य सम्बंधी चिंता। मानसिक तनाव व क्रोध की अधिकता। मित्रों के सहयोग से परेशानी समाप्त होगी।

कर्क
क्रोध व उत्तेजना से बनते कार्यो में विघ्न उत्पन्न होंगे। सुख-शांति का अभाव रहेगा। परिवार में धनागम हेतु चिंता रहेगी। व्यर्थ की भागदौड़ और अकस्मात खर्च पड़ने का योग।

सिंह
स्वास्थ्य के सम्बंधी चिंता। व्यर्थ के कामों में धन एवं समय बर्बाद होगा। देश-विदेश से महमानों का आगमन होगा। किसी निकटवर्ती से धोखा मिलने की सम्भावना।

कन्या
आशाओं में सफलता और राजपक्ष से मान-सम्मान प्राप्ति के योग। धन की प्राप्ति के मार्ग प्रशस्त होंगे। माता-पिता एवं परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। खान-पान में सावधानी।

तुला
गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। संयम, परिश्रम और समयोचित सूझ से कार्य सिद्ध होंगे। कानून का उल्लंघन न करें। सुपरिचितों से विचार-विमर्श होगा। बिना कारण यात्र का कार्यक्रम संभव।

वृश्चिक
जो फैसला आप स्व-विवेक से लेंगे, वह आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध व तनाव से बचने के लिए विरोधियों की बातों को अनदेखा ही करें तो श्रेष्ठ है। कोई गुप्त चिंता रहेगी।

धनु
रुके हुए अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। प्रियजनों से अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में वातावरण सुखद रहेगा। विदेश सम्बंधी कार्यो में गतिरोध रहेगा। कारोबारी योजना पर विचार।

मकर
मानसिक बेचैनी महसूस होगी। तनाव व उलझन पूर्ण परिस्थितियां उत्पन्न होंगी। पिता के स्वास्थ्य सम्बंधी चिंता। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें चोटादि का भय है।

कुंभ
समय संतोषजनक रहेगा। अधूरे व नवकार्यो में प्रगति होगी। लाभ का सुअवसर प्राप्त होगा। पारिवारिक कष्ट में कुछ कमी महसूस होगी। आर्थिक स्थिति सुढृढ़ होगी।

मीन
परिवार में शांति का वातावरण रहेगा। अपनी प्रतिभा का सदुपयोग कर सकेंगे। धनागम होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक क्रिया-कलापों में अभिरुचि रहेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें