Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Palak Tiwari को ‘द भूतनी’ के सेट पर मिला था ये खास दोस्त, शेयर किया मजेदार किस्सा

April 10, 2025

Palak Tiwari को ‘द भूतनी’ के सेट पर मिला था ये खास दोस्त, शेयर किया मजेदार किस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क: ‘द भूतनी’ भले ही डर और हंसी का मिक्स पैकेज हो, लेकिन पलक तिवारी के मुताबिक असली मस्ती कैमरे के पीछे चल रही थी। कभी एस्ट्रोलॉजिकल क्लैश, तो कभी मीम्स की बारिश फिल्म की शूटिंग उनके लिए एक दमदार, मजेदार सफर रही।

“मेरी और मेरे को-स्टार्स की बॉन्डिंग… बहुत ही फनी थी,” पलक हँसते हुए याद करती हैं। “सनी और मैं दोनों ही लिब्रा हैं, लेकिन जहां एक लड़की के लिए लिब्रा होना मतलब एक्स्ट्रोवर्ट, वहीं लड़कों के लिए इसका मतलब होता है इंट्रोवर्ट। तो सोचिए, हम दोनों इतने एक जैसे थे, फिर भी इतने अलग!”

ये एस्ट्रो-कॉन्फ्लिक्ट सेट पर एक पॉजिटिव एनर्जी बन गया। “वो बहुत ही सपोर्टिव को-स्टार हैं,” पलक कहती हैं। “उनके एक्सपीरियंस से मैंने बहुत कुछ सीखा। जहां सनी सेट पर बैलेंस ला रहे थे, वहीं निक मचाते थे मीम्स की धूम! “निक और मैं… हम दोनों ही ब्रेन रॉट हैं,” पलक मुस्कुराते हुए कहती हैं। “हम बस दिनभर मीम्स पर हँसते रहते, बेकार से जोक्स मारते रहते, और मस्ती करते रहते।”

और फिर आए सिद्धार्थ सर कॉमेडी के अनजाने चैम्पियन! “सिद्धार्थ सर भी हमारे साथ उसी मस्ती में डूबे रहते थे,” पलक बताती हैं। “एकदम अपने जैसे।”

डरावने सीन हों या मजेदार ब्लूपर्स ‘द भूतनी’ ने पलक को डर और मस्ती दोनों का बेस्ट कॉम्बो दिया। “ये कभी भी किसी नार्मल सेट की तरह नहीं लगा। ये एक हॉरर फैमिली की तरह था… जिसमें बहुत सारी इनसाइड जोक्स थीं,” वो मुस्कुराते हुए कहती हैं। इतने मस्त और मस्तीखोर कास्ट के साथ, ‘द भूतनी’ वाकई एक सुपरनैचुरल रोलरकोस्टर लग रही है और हम तो पहले से ही इसके लिए एक्साइटेड हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब पुलिस की BKI आतंकियों पर बड़ी कार्रवाई, विस्फोटक हथियारों सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें