Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पटरी पर लेटकर अपने ऊपर से गुजरती ट्रेन का वीडियो अपलोड करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार 

April 10, 2025

पटरी पर लेटकर अपने ऊपर से गुजरती ट्रेन का वीडियो अपलोड करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार 

हैलाकांडी (असम)। असम के हैलाकांडी जिले में ट्रेन की पटरियों के बीच लेटकर अपने ऊपर से गुजरती ट्रेन का वीडियो बनाने और उसे अपलोड करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी पापुल अलोम बरभुइया (27) को लाला पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। बरभुइया ने इस हफ्ते के शुरु में सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर 31 सेकेंड का वीडियो अपलोड किया गया, जिसमें वह लाला रेलवे स्टेशन पर पटरियों के बीच लेटा हैं और उस ट्रेन का वीडियो बना रहा है, जो कथित तौर पर उसके उपर से गुजरी।

 

हालांकि, मीडिया स्वतंत्र रूप से वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सकी। बेंगलुरु निवासी बरभुइया ने अगले दिन एक और वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया कि पिछली क्लिप संपादित थी।

बरभुइया ने दावा किया कि उसने ट्रेन के गुजरने वाले हिस्से को इंटरनेट से डाउनलोड किया था। उसने अन्य लोगों को इस तरह के स्टंट नहीं करने के लिए आगह किया था। अधिकारी ने बताया, ‘‘गिरफ्तारी के बाद बरभुइया को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत दे दी गई है।’’ उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया संकट में DG Shipping का बड़ा फैसला, निर्यातकों को राहत और नाविकों को सुरक्षा सलाह

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें