Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री का पद दिया जाए… BJP के वरिष्ठ नेता की बड़ी मांग

April 10, 2025

नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री का पद दिया जाए… BJP के वरिष्ठ नेता की बड़ी मांग

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जोड़ी को राम-लक्ष्मण की जोड़ी के रूप में वर्णित करते हुए एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का संयोजक बनाने और उप प्रधानमंत्री का पद देने की वकालत की है। अश्विनी चौबे के इस बयान को बिहार की सियासत में एक नई बहस छेड़ने वाले कदम के रूप में देखा जा रहा है।

मोदी-नीतीश की जोड़ी राम-लक्ष्मण की तरह
मंगलवार को मीडिया से बातचीत के दौरान अश्विनी कुमार चौबे ने कहा, ‘20 सालों तक नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री रहना कोई छोटी बात नहीं है। नीतीश कुमार ने बिहार में विकास और सुशासन के लिए लंबे समय तक काम किया है। एनडीए की सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी राम-लक्ष्मण की तरह है। दोनों के बीच आपसी विश्वास और सहयोग से देश और बिहार को नई दिशा मिल रही है।‘

नीतीश भाई एनडीए के संयोजक बनें
अश्विनी चौबे ने आगे कहा, ‘मुझे ऐसा लगता है कि अब बिहार की जनता की इच्छा है कि हमारे नीतीश भाई एनडीए के संयोजक बनें। साथ ही, यदि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम में उप प्रधानमंत्री का दर्ज प्राप्त हो जाए तो यह बिहार के लिए एक बड़ी कृपा होगी।‘ अश्विनी चौबे का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर और विपक्षी दलों के बीच सियासी हलचल तेज है। अश्विनी चौबे के बयान पर राजद की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें