Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन ने अमेरिका से शुल्क मुद्दे पर समानता के आधार पर वार्ता की अपील की

April 10, 2025

चीन ने अमेरिका से शुल्क मुद्दे पर समानता के आधार पर वार्ता की अपील की

10 अप्रैल को चीनी वाणिज्य मंत्रालय की प्रवक्ता ने एक प्रेस वार्ता में शुल्क से जुड़े मुद्दों पर बातचीत के सवाल का जवाब देते हुए चीन का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि चीन का नजरिया हमेशा से साफ और स्थिर रहा है। चीन बातचीत के लिए तैयार है और इसका दरवाजा खुला रखता है, लेकिन यह वार्ता दोनों पक्षों के बीच समानता और आपसी सम्मान के आधार पर होनी चाहिए। प्रवक्ता ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका शुल्क युद्ध शुरू करना चाहता है, तो चीन भी आखिरी दम तक इसका जवाब देने के लिए तैयार रहेगा।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि दबाव डालना, धमकी देना या ब्लैकमेल करना चीन के साथ व्यवहार करने का सही तरीका नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमेरिका चीन के साथ मिलकर आगे बढ़ेगा और आपसी सम्मान, शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व, सहयोग और दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद सिद्धांतों का पालन करेगा। उनका कहना था कि मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझाया जाना चाहिए ताकि दोनों देशों के बीच रिश्ते बेहतर हो सकें। 

प्रवक्ता ने यह भी जोर दिया कि न तो चीनी जनता और न ही विश्व की जनता को उनके जायज विकास के अधिकार से वंचित किया जा सकता है। साथ ही, चीन और दुनिया के दूसरे देशों की संप्रभुता, सुरक्षा और विकास के हितों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

उन्होंने यह भी कहा कि चीनी विदेश व्यापार जगत को विभिन्न खतरों और चुनौतियों से निपटने का पूरा भरोसा है। प्रवक्ता ने अमेरिका की प्रभुत्ववादी शुल्क नीति का जिक्र करते हुए कहा कि इसके बावजूद चीन अपने रास्ते पर डटा रहेगा। चीन उच्च स्तर का खुलापन बढ़ाता रहेगा और अपने स्थिर विकास के जरिए वैश्विक अर्थव्यवस्था में ज्यादा निश्चितता लाएगा। 

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया संकट में DG Shipping का बड़ा फैसला, निर्यातकों को राहत और नाविकों को सुरक्षा सलाह

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें