Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

आसमानी बिजली गिरने से महिला की मौत, बेटी गंभीर जख़्मी

April 11, 2025

आसमानी बिजली गिरने से महिला की मौत, बेटी गंभीर जख़्मी

टोहाना: गांव नागला में आसमानी बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई तथा उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बेटी को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी अनुसार महिला अपनी बेटी के साथ खेतों में मजदूरी करने के लिए गई हुई थी। देर साय जब वह घर लौट रही थी तो अचानक तेज बरसात होने के कारण एक वृक्ष के नीचे दोनों खड़ी हो गई। इसी दौरान अचानक आसमानी बिजली गिरने से महिला और उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। मां को बेसुध होने के कारण बेटी ने शोर मचाया। देखते-देखते वहां पर अनेक किसान इकट्ठे हो गए और तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। महिला को नागरिक अस्पताल और उसकी बेटी को निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

महिला के पति सुभाष ने बताया कि उसकी चार बेटियां और एक बेटा है। खेतों में मजदूरी का कार्य करते हैं। उसकी प}ी और बेटी खेतों में काम करने के लिए गई हुई थी। इस दौरान यह हादसा हुआ तथा उसे नागरिक अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत महिला की उम्र 40 वर्ष है। इस दौरान 13 वर्षीय बेटी भी साथ थी जो गंभीर रूप से घायल हो गई है जिसे निजी अस्पताल भर्ती करवा दी गई है। यह घटना सुनकर पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। इस दौरान गांव के सरपंच ने बताया कि यह गरीब परिवार मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। महिला की मृत्यु के बाद पांच बच्चों के पिता पर बड़ी मुसीबत आन पड़ी है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली-यूपी और राजस्थान में तेजी से बढ़ेगा तापमान, पूर्वोत्तर में बारिश और तूफान की आशंका

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें