Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पूर्वोत्तर की पहली रोबोटिक कैंसर सजर्री सुविधा की शुरुआत असम में की गई 

April 13, 2025

पूर्वोत्तर की पहली रोबोटिक कैंसर सजर्री सुविधा की शुरुआत असम में की गई 
गुवाहाटी। पूर्वोत्तर भारत की पहली रोबोटिक सजर्री सुविधा का उद्घाटन रविवार को असम के गुवाहाटी स्थित चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के राज्य कैंसर संस्थान में किया गया। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी।  शर्मा ने यहां आयोजित एक आधिकारिक समारोह में क्षेत्र में कैंसर देखभाल को उन्नत करने के लिए सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित रोबोटिक सजर्री इकाई का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने बाद में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा, ‘‘असम, गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में उत्तर पूर्व भारत की पहली ऑन्को-रोबोटिक सजर्री सुविधा को समर्पित करके बोहाग (बिहू) समारोह की शुरुआत कर रहा है। हमारे सरकारी अस्पताल अब ‘मेड इन इंडिया’ प्रणाली के माध्यम से कम लागत वाली, अत्यधिक सटीक और कम से कम उन्नत कैंसर सजर्री की सुविधा प्रदान करेंगे।’’ शर्मा ने कहा कि सिलचर और डिब्रूगढ़ शहरों में भी इसी तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें