Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bihar News: बिहार में फिर 3831 करोड़ की लागत से बने जेपी गंगा पथ पुल में आई दरार, 3 दिन पहले हुआ था उद्घाटन

April 14, 2025

Bihar News: बिहार में फिर 3831 करोड़ की लागत से बने जेपी गंगा पथ पुल में आई दरार, 3 दिन पहले हुआ था उद्घाटन

नेशनल डेस्क। बिहार से आये दिन पुल गिरने व धसने का मामला सामने आता रहता है। वहीं, पटना से ताजा मामला सामने आया है। जहां, गंगा किनारे बनाया गया सीएम नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजक्ट गंगा पथ इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठ रहा है। दरअसल नौ अप्रैल को लोकार्पण के चार दिन बाद ही दीदारगंज के पास जेपी गंगा पथ पुल के पाया नंबर ए 3 पास पर सड़क पर बड़ी दरार देखी गई है, जो हाल ही में 3831 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही तस्वीर
यह दरार गंगा पथ के दोनो ओर स्पष्ट दिख रही है। अब सोशल मीडिया पर तेजी से इससे जुड़ी तस्वीर वायरल हो रही है। लोग गंगा पथ के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि चुनावी साल में जल्दबाजी में कंगनघाट से दीदारगंज तक गंगा पथ का लोकार्पण किया गया। इसलिए तेजी में सरकार ने गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा।

जेपी गंगा पथ नाम पर हुआ था इसका नामकरण
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती 11 अक्टूबर 2013 पर इस परियोजना की नींव रखी गई थी, जिस वजह से इसका नाम जेपी गंगा पथ नाम दिया गया था। पहले चरण में दीघा से गांधी मैदान तक 7.5 किमी सड़क 24 जून 2022 को जनता को समर्पित की गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें