Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

होटल मालिक की सरेआम हत्या, कोल्डड्रिंक के बहाने घुसे, सीसीटीवी भी बंद, पुरानी रंजिश से जुड़ा मामला

April 16, 2025

होटल मालिक की सरेआम हत्या, कोल्डड्रिंक के बहाने घुसे, सीसीटीवी भी बंद, पुरानी रंजिश से जुड़ा मामला

गुरुग्राम में होटल मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला मंगलवार देर रात का है। जब होटल में ज्यादा भीड़ नहीं थी। जिसका फायदा उठाते हुए आरोपियों ने होटल मालिक को निशाना बनाया और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। हमले में होटल मालिक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दरअसल मामला पटौदी कुलाना रोड पर स्थित झोपडी होटल का है।जहां देर रात 3 बदमाश बाइक पर सवार होकर कोल्डड्रिंक खरीदने के बहाने से होटल में घुसे और होटल में ज्यादा लोगों की भीड़ न देख आरोपियों को घटना को अंजाम देने का मौका मिल गया। मौका मिलते ही आरोपियों ने होटल मालिक पर गोलियां दाग दी।

 

इससे पहले कि स्टाफ गोलियों की आवाज सुनकर आता आरोपी फरार हो चुके थे। जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए है। इस घटना में ज्यादा अचंभित करने वाली बात ये है कि, घटना के दौरान किसी ने जानबुझ कर सीसीटीवी कैमरे भी बंद कर दिए थे। जिससे बदमाशों की पहचान ना हो सके।

पुलिस को शक है कि मामले को साजिश के तहत अंजाम तक पहुंचाया गया है। साथ ही मामला किसी पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है। हालांकि पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।

 

स्थानीय लोगों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो लोगों ने बताया कि इससे पहले भी होटल में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया जा चुका है। मृतक की पहचान दीपेंद्र उर्फ मोनू जटोली के रूप में हुई है। पुलिस ने जांच में पाया कि मोनू का काफी समय पहले उसके गांव में किसी युवक की हत्या हुई थी। इस मामले में उसके भाई का नाम भी आया था। पुलिस को शक है कि हो सकता है घटना को अंजाम उसी रंजिश के तहत दिया गया हो।

हालांकि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। फिलहाल घटना के बाद से परिवारवालों ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। इसे के इस हत्याकांड को लेकर पुलिस ने सामने कई सवाल खड़े हो रहे है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें