Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में आयी 10 पैसे की बढ़त… जानिए डॉलर के नए रेट 

April 17, 2025

शुरुआती कारोबार में आयी 10 पैसे की बढ़त… जानिए डॉलर के नए रेट 

मुंबई:घरेलू शेयर बाजारों में अमेरिकी डॉलर की कमजोरी के चलते रुपया लगातार चौथे कारोबारी सत्र में मजबूत दिखा। वहीं,बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 10 पैसे की वृद्धि के साथ 85.54 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि, विदेशी मुद्रा व्यापारियों का मानना है कि शेयर बाजार में सुस्ती और कच्चे तेल की कीमतों में हल्का सुधार स्थानीय मुद्रा की मजबूती को सीमित कर रहा है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.48 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में यह 85.54 पर गिर गया। जो पिछले बंद भाव से 10 पैसे की वृद्धि को दर्शाता है। बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.64 पर बंद हुआ था।

इस दौरान, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 99.28 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.96 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 66.48 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 333.47 अंक की गिरावट के साथ 76,710.82 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 127.55 अंक गिरकर 23,309.65 अंक पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को सक्रिय रहे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,936.42 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: SRH vs LSG IPL 2026 : लखनऊ सुपर जाएंट्स ने जीता टॉस, जानें पहले कौन करेगा बल्लेबाजी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें