Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

म्यांमार ने पारंपरिक नववर्ष के मौके पर 4,900 कैदियों को किया रिहा,19 बसें हुई रवाना

April 17, 2025

म्यांमार ने पारंपरिक नववर्ष के मौके पर 4,900 कैदियों को किया रिहा,19 बसें हुई रवाना

Myanmar : म्यांमार की सैन्य सरकार के प्रमुख ने देश के पारंपरिक नववर्ष के अवसर पर लगभग 4,900 कैदियों को रिहा कर दिया है। सरकारी मीडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एक स्वतंत्र निगरानी समूह ने बताया कि रिहा किये गये लोगों में कम से कम 22 राजनीतिक कैदी शामिल हैं।

यांगून के इनसेन जेल से कैदियों को लेकर कम से कम 19 बसें रवाना हुईं और गेट के बाहर उत्साहित परिवार के सदस्यों और मित्रों ने कैदियों का स्वागत किया। जेलों में मानवाधिकारों के हनन पर नजर रखने वाले एक स्वतंत्र निगरानी समूह, पॉलिटिकल प्रिजनर्स नेटवर्क ने एक बयान में कहा कि उसकी प्रारंभिक गणना के अनुसार, 22 राजनीतिक कैदियों को रिहा किया गया है।

म्यांमार के अनुसार, सत्तारूढ़ सैन्य परिषद के प्रमुख वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने 4,893 कैदियों को क्षमा कर दिया है। एक अन्य बयान में कहा गया कि 13 विदेशियों को भी रिहा कर दिया जाएगा और म्यांमार से निर्वासित कर दिया जाएगा। कुछ कैदियों की सजा भी कम कर दी गई है, लेकिन हत्या, बलात्कार और गंभीर अपराधों के दोषियों को रियायत नहीं दी गई है।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के बयान से बढ़ा तनाव, इजराइल को ‘कैंसर’ कहने पर बवाल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें