Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Chardham Yatra 2025 : श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, अब नहीं लगानी होगी लंबी लाइन, टोकन से मिलेगा दर्शन का मौका

April 22, 2025

Chardham Yatra 2025 : श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, अब नहीं लगानी होगी लंबी लाइन, टोकन से मिलेगा दर्शन का मौका

नेशनल डेस्क : उत्तराखंड में हर साल होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारियाँ इस समय अंतिम चरण में हैं। 30 अप्रैल से यात्रा की शुरुआत गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ होगी। इसके बाद 2 मई को केदारनाथ और 4 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही केदारनाथ धाम में इस बार भी टोकन सिस्टम लागू किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को लंबी लाइन में खड़े रहने से छुटकारा मिलेगा।
आइए जानते है इस खबर को विस्तार से… 

– टोकन में दिए गए नंबर और समय के अनुसार ही श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर सकेंगे।

– यह व्यवस्था भीड़ नियंत्रित करने और यात्रियों के समय की बचत के लिए की गई है।

टोकन कहां मिलेगा?

केदारनाथ में MI हेलीपैड के पास एक टोकन काउंटर बनाया जाएगा।

  • -यहां यात्रियों को उनके दर्शन का समय और नंबर दिया जाएगा।
  • -टोकन में दिए गए समय पर ही उन्हें दर्शन के लिए मंदिर में प्रवेश मिलेगा।
  • -बाकी समय यात्री धाम में घूम सकते हैं या आराम कर सकते हैं।

टोकन व्यवस्था के फायदे

  • भीड़ एक साथ जमा नहीं होगी, जिससे मंदिर परिसर में व्यवस्था बनी रहेगी।
  • यात्रियों को परेशानियों से राहत मिलेगी।
  • अत्यधिक भीड़भाड़ से बचाव होगा।
  • पुलिस और प्रशासन को नियंत्रण में मदद मिलेगी।

पैदल मार्ग पर बर्फ हटाई गई

प्रशासन ने कड़ी मेहनत के बाद केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटा दी है, जिससे अब आवाजाही संभव हो चुकी है।

  • -अब मंदिर क्षेत्र में जरूरी व्यवस्थाएं जुटाई जा रही हैं।
  • -इसके साथ ही द्वितीय चरण के पुनर्निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होंगे।

पर्यटन विभाग की कार्य योजना तैयार

पर्यटन विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए पूरी योजना तैयार कर ली है।

  • -पिछली बार की तरह इस बार भी टोकन के जरिए सुनियोजित तरीके से दर्शन कराए जाएंगे।
  • -इससे यात्रा अधिक आरामदायक और सुरक्षित बनेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें