Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग का कंबोडिया की मीडिया में लेख प्रकाशित हुआ

April 17, 2025

शी चिनफिंग का कंबोडिया की मीडिया में लेख प्रकाशित हुआ

कंबोडिया की राजकीय यात्रा के अवसर पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 17 अप्रैल को कंबोडिया के अखबार खमेर टाइम्स व च्येनहुआ डेली और वेबसाइट फ्रेश न्यूज पर लेख प्रकाशित किया। इसका शीर्षक है एक ही लक्ष्य में पारस्परिक उपलब्धि कर नए युग में चीन-कंबोडिया साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण बढ़ाएं। लेख में कहा गया है कि अच्छे पड़ोसियों जैसे मित्रवत संबंध चीन-कंबोडिया साझे भविष्य वाले समुदाय की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि है। दोनों देशों के बीच मित्रवत आदान-प्रदान करीब 2,000 साल पुराना है। निष्ठा और वफ़ादारी चीन-कंबोडिया साझे भविष्य वाले समुदाय की विशेषता है।

जटिल अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्थिति के सामने दोनों पक्ष एक दूसरे के मूल हितों और अंतर्राष्ट्रीय निष्पक्षता व न्याय की रक्षा करते हैं। समानता और आपसी लाभ चीन-कंबोडिया साझे भविष्य वाले समुदाय की शक्तिशाली बल है। दोनों देशों के बीच औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखला में सहयोग लगातार बढ़ रहा है। समावेशिता और पारस्परिक शिक्षा चीन-कंबोडिया साझे भविष्य वाले समुदाय की गहन विरासत है। बड़ी संख्या में चीनी पर्यटक कंबोडिया की यात्रा करते हैं, वहीं ज्यादा से ज्यादा कंबोडिया के दोस्त चीनी भाषा सीखने के लिए चीन आते हैं।

शी चिनफिंग ने आगे कहा कि अब दुनिया में सदी का अभूतपूर्व परिवर्तन तेज हो रहा है। एशिया के दो प्रमुख सदस्य होने के नाते चीन और कंबोडिया को ऐतिहासिक रुझान और लोगों की इच्छा के अनुसार एक ही लक्ष्य में पारस्परिक उपलब्धि करनी चाहिए। दोनों पक्षों को उच्च स्तरीय आपसी राजनीतिक विश्वास, उच्च गुणवत्ता व आपसी लाभ वाला सहयोग, उच्च स्तरीय सुरक्षा, ज्यादा सक्रिय सांस्कृतिक आदान-प्रदान और उच्च स्तरीय रणनीतिक सहयोग बढ़ाना चाहिए। विश्वास है कि दोनों पक्षों के समान प्रयास में चीन-कंबोडिया मित्रता अवश्य ही और मजबूत होगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें: होर्मुज तनाव और युद्धविराम की अनिश्चितता से कच्चा तेल 4% तक महंगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें