Last Updated: November 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

NCL Recruitment 2025: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, NCL की ओर से टेक्नीशियन पदों पर निकली भर्तीयां, ऐसे करें Apply

April 19, 2025

NCL Recruitment 2025: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, NCL की ओर से टेक्नीशियन पदों पर निकली भर्तीयां, ऐसे करें Apply

NCL Recruitment 2025: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए एक अच्छी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। बता दें कि NCL यानि नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की ओर से टेक्नीशियन पदों पर वैकेंसी निकली है। ऐसे मे अगर आप एक अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे और इस वकैंसी के लिए खुद को योग्य समझते हैं तो अप्लाई कर सकते हैं। आपको बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 17 अप्रैल 2025 से शुरू हो गई है जो आखिरी तारीख 10 मई 2025 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार को बता दें कि इस वैकेंसी के जरिए कुल 200 पदों को भरा जाएगा। ऐसे में आप इनके आधिकारिक वेबसाइट nclcil.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है।

NCL की ओर से टेक्नीशियन पदों पर निकली बंपर भर्तीयां

टेक्नीशियन फिटर (ट्रेनी)- 95 पद
टेक्नीशियन इलेक्ट्रिशियन (ट्रेनी) – 95 पद
टेक्नीशियन वेल्डर (ट्रेनी)- 10 पद

शैक्षणिक योग्यता

बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 10वीं पास के साथ-साथ आईटीआई भी होनी चाहिए। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से तकनीशियन फिटर, तकनीशियन इलेक्ट्रीशियन और तकनीशियन वेल्डर के पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।

एप्लीकेशन फीस

अनारक्षित, ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन पत्र जमा करने के लिए 1180 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि SC/ST/ESM/PWD/ विभागीय उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है।

कैसे करें अप्लाई

– अभ्यर्थियों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nclcil.in पर जाना होगा।
– इसके बाद NCL भर्ती 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
– अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन करें।
– अपना रजिस्ट्रेशन कराने के बाद, अभ्यर्थी आवेदन करने के लिए आगे बढ़ेंगे।
– आवेदन पत्र को पूरी तरह से भरने के बाद अभ्यर्थी उसे जमा कर दें।
– फॉर्म जमा करने के बाद, उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करना होगा और पुष्टि पृष्ठ डाउनलोड करना होगा।
– अंत में, अभ्यर्थियों को पुष्टि पृष्ठ का प्रिंटआउट ले लेना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें