Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘मैं राम नहीं, दशरथ के रास्ते पर चलता हूं’, इस एक्टर ने अपनी दो शादियों पर दी सफाई

April 19, 2025

‘मैं राम नहीं, दशरथ के रास्ते पर चलता हूं’, इस एक्टर ने अपनी दो शादियों पर दी सफाई

नेशनल डेस्क: एक्टर कमल हासन, अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन और अभिनेता सिलंबरासन टीआर उर्फ सिम्बू अपनी आगामी फिल्म ‘ठग लाइफ’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान एक इवेंट में जब उनसे शादी के बारे में पूछा गया, तो कमल हासन ने अपनी दो शादियों और व्यक्तिगत जीवन पर खुलकर बात की। उन्होंने अपने दो शादियों पर सफाई देते हुए कहा कि मैं राम का नहीं, उनके पिता दशरथ के रास्ते पर चलता हूं।

इवेंट में एंकर ने कमल से पूछा कि उनकी शादी के बारे में क्या राय है, तो त्रिशा ने जवाब दिया, “मुझे शादी में विश्वास नहीं है। अगर शादी होती है तो ठीक है, और अगर नहीं होती तो भी ठीक है।” इस पर कमल हासन ने एक पुरानी घटना का जिक्र किया और अपनी दो शादियों को लेकर सफाई दी।

राम नहीं, दशरथ के रास्ते पर चलता हूं: कमल हासन 
कमल हासन ने तमिल में कहा, “करीब 10-15 साल पहले मेरे दोस्त एमपी जॉन ब्रिटास ने एक बार मुझसे कॉलेज के छात्रों के सामने सवाल पूछा था कि, ‘आप एक अच्छे ब्राह्मण परिवार से हैं, फिर आपने दो बार शादी कैसे की?’ मैंने कहा, ‘अच्छे परिवार से होने का शादी से क्या संबंध है?’ वह बोले, ‘आप भगवान राम की पूजा करते हैं, तो आपको उनके जैसे जीने का तरीका अपनाना चाहिए।’ मैंने जवाब दिया कि सबसे पहले तो मैं किसी भगवान की पूजा नहीं करता। और अगर आप मुझे राम के बारे में पूछ रहे हैं, तो मैं उनके रास्ते पर नहीं चलता। शायद मैं उनके पिता दशरथ के रास्ते पर चलता हूं।”

कमल हासन की दो शादियां
कमल हासन ने 1978 में डांसर वाणी से शादी की थी, जिसके बाद दोनों ने साथ में 1975 की फिल्म ‘मेलनाट्टू मरुमगल’ में काम किया। एक दशक बाद उनका तलाक हो गया। इसके बाद, कमल ने अभिनेत्री सारिका को डेट किया और 1986 में उनकी पहली बेटी श्रुति हासन का जन्म हुआ। इसके बाद, कमल हासन ने 1988 में दूसरी शादी की और 1991 में उनकी दूसरी बेटी अक्षरा हासन का जन्म हुआ। हालांकि, साल 2002 में उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दी, जो 2004 में मंजूर हो गया। इसके बाद, कमल हासन ने 2005 से 2016 तक अभिनेत्री गौतमी को डेट किया।

कमल हासन की आगामी फिल्म
कमल हासन की आने वाली फिल्म ‘ठग लाइफ’ एक गैंगस्टर एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे मशहूर निर्देशक मणिरत्नम ने निर्देशित किया है। इस फिल्म का निर्माण राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल, मद्रास टॉकीज और रेड जाइंट मूवीज द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है। फिल्म 5 जून को रिलीज होगी और इसमें कमल हासन के साथ त्रिशा और सिम्बू भी नजर आएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें