Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

2025 फुल-साइज SUV सेगमेंट की बादशाह बनी Toyota Fortuner, जानें टॉप 5 गाड़ियों की रैंकिंग

April 20, 2025

2025 फुल-साइज SUV सेगमेंट की बादशाह बनी Toyota Fortuner, जानें टॉप 5 गाड़ियों की रैंकिंग

Toyota Fortuner Becomes King: नई दिल्ली: भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में एक बार फिर से Toyota Fortuner ने अपने दबदबे को साबित कर दिया है। मार्च 2025 की बिक्री रिपोर्ट के अनुसार, Fortuner ने सबसे ज्यादा यूनिट्स बेचते हुए फुल-साइज SUV सेगमेंट में पहला स्थान हासिल किया। कुल 3,393 ग्राहकों ने इस महीने Fortuner को अपना पसंदीदा वाहन चुना, जिससे यह SUV बिक्री के मामले में नंबर-1 बन गई है।

Toyota Fortuner Becomes King
Toyota Fortuner Becomes King

#बिक्री में कौन रहा कहां? जानें टॉप 5 SUV की पूरी लिस्ट

बिक्री के मामले में Toyota Fortuner के बाद दूसरे नंबर पर रही Jeep Meridian, जिसकी 17% सालाना गिरावट के बावजूद इसने अपनी जगह बनाए रखी। तीसरे पायदान पर MG Gloster रही, जिसकी बिक्री 100 यूनिट्स पर आकर ठहर गई। स्कोडा कोडियाक की बिक्री मात्र 13 यूनिट्स रही, जबकि Volkswagen Tiguan सिर्फ 1 ग्राहक को ही आकर्षित कर सकी।

#Toyota Fortuner क्यों है पहली पसंद

Fortuner को खास बनाती है इसकी दमदार परफॉर्मेंस, शानदार लुक्स और कंफर्टेबल इंटीरियर। इस SUV में आपको मिलता है एडवांस टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, जिसमें नेविगेशन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और अन्य स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील और मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले जैसे फीचर्स इसे प्रीमियम ड्राइविंग एक्सपीरियंस देते हैं।

#पावर और परफॉर्मेंस का बेहतरीन कॉम्बिनेशन

–Fortuner दो इंजन ऑप्शन में आती है – पेट्रोल और डीजल।

–पेट्रोल वेरिएंट में 2694cc का DOHC डुअल VVT-i इंजन है, जो 166 PS की पावर और 245 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

–डीजल वेरिएंट में 2755cc इंजन मौजूद है, जो मैनुअल ट्रांसमिशन में 204 PS की पावर और 420 Nm टॉर्क देता है। वहीं ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ यह टॉर्क 500 Nm तक पहुंच जाता है।

#Fortuner बनी ग्राहकों की पहली पसंद

कुल मिलाकर, Fortuner का स्टाइल, पावर, टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस इसे अपने सेगमेंट में सबसे आगे रखता है। मार्च 2025 की बिक्री से यह साफ हो गया है कि जब बात होती है भरोसेमंद और दमदार SUV की, तो ग्राहक सबसे पहले Toyota Fortuner को ही चुनते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें