Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाई की मौत पर भाइयों ने मनाया जश्न, चिता के पास बैठ कर पी दारू, बनाया वीडियो, भाई ने परेशान होकर की आत्महत्या

April 21, 2025

भाई की मौत पर भाइयों ने मनाया जश्न, चिता के पास बैठ कर पी दारू, बनाया वीडियो, भाई ने परेशान होकर की आत्महत्या

रिश्तों की मान–मर्यादा को शर्मसार करती हुई एक खबर पानीपत से सामने आई है। जहां भाइयों ने भाई से जमीनी विवाद के चलते उसकी दाह संस्कार को भी मजाक बना दिया। मृतक ने मानसिक दवाब के चलते आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया। इसी बीच मृतक के अन्य भाइयों ने उसकी मौत का जश्न मनाते हुए उसकी चिंता के पास दारू पार्टी कर बेशर्मी दिखाते हुए वीडियो बनाया।

 

इतना ही नहीं, इसके बाद भी जब मन नहीं भरा तो तेरवींं होते ही मृतक की पत्नी के पास जाकर जमीन के सिलसिले में लड़ाई–झगड़े आदि करने लगे। जिससे परेशान होकर बिंझौल गांव निवासी मृतक की पत्नी कविता ने उनके खिलाफ जीआरपी को शिकायत दर्ज करवा दी।

 

शिकायत देते हुए कविता ने बताया कि जब उसका पति सुरेंद्र जीवित था, तब उसके सास–ससुर ने रहने के लिए जमीन दी थी।जिस पर कविता और उसके पति ने घर बनाया था। लेकिन सुरेंद्र के अन्य 3 भाइयों ने जमीन को लेकर लड़ाई–झगड़ा करना शुरू कर दिया था। काफी समय तक मानसिक तौर पर परेशान किए जाने पर सुरेंद्र ने 2 अप्रैल को आत्महत्या कर ली थी।

 

कविता ने बताया कि इससे पहले भी प्रताड़नाओं को शिकायत थाने में दर्ज करवा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। गांव बिंझौल में गौशाला के पास स्थित रेलवे लाइन के पास उसके पति ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की थी। जिसके बाद आरोपियों ने उसकी मौत का जश्न मनाया। जब पति की चिता को आग दी गई, तो आरोपियों ने चिता के पास जाके दारू पार्टी की ओर वीडियो बनाए।

 

इसके बाद तेरवीं होते ही घर पहुंच कर फिर से झगड़ा आदि किया। घर पहुंचकर देवर–जेठों ने बहुत हंगामा किया और धमकियां दी। इसी प्रकार पहले भी आरोपी उसके पति को मानसिक तौर पर परेशान कर प्रताड़ित करते थे। जिसके बाद पति ने परेशान होकर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें