
अंबाला में सड़क हादसे में बाइक पर सवार हो जा रहा परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारी थी। टक्कर लगते ही चारों बाइक से नीचे सड़क पर गिर पड़े। जिसके बाद ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। घायलों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया।
घायलों को पहचान अंबाला शहर के रहने वाले राजेश भाटिया पत्नी तनिषा बेटी भाव्या और बेटा गौतम के रूप में हुई है। भाव्या और गौतम को हादसे में गंभीर चोटें आई है। दोनों बच्चो की स्थिति गंभीर है।जो देवी नगर में मेला देखने जा रहे थे। चारों बाइक पर सवार थे, जिसे राजेश चला रहा था। इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
मामला कैंट रोड का है। जहां सर्विस रोड की तरफ से लापरवाही के साथ आ रहे ट्रक चालक ने बाइक पर जा रहे परिवार को टक्कर मार दी। जिसके बाद ट्रक चालक मौके से तेजी से ट्रक को बंगा कर निकल ले गया। इससे पहले कि लोग आकर ट्रक को रोक पाते ट्रक चालक फरार हो चुका था।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घायलों को उठाया और तुरंत अंबाला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया। लेकिन चोट ज्यादा होने के कारण घायलों को चंडीगढ़ पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया है।
मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर घायलों की जांच की। घटनास्थल पर पहुंचकर भी जांच पड़ताल की गई। किसी ने भी ट्रक का नंबर नहीं देखा पाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कालका चौक पर हुए हादसे में पूरा परिवार घायल हो गया है। जिसका उपचार किया जा रहा है। आरोपी हादसे के बाद से फरार है, जिसकी तलाश जारी है।