Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

बारिश के मौसम में बनाएं क्रिस्पी Corn Sooji Balls… स्वाद और सेहत दोनों में है दमदार, जानें रेसिपी

April 21, 2025

बारिश के मौसम में बनाएं क्रिस्पी Corn Sooji Balls… स्वाद और सेहत दोनों में है दमदार, जानें रेसिपी

Corn Sooji Balls Recipe : बारिश के मौसम में में गरमागरम और कुरकुरा नाश्ता मिल जाए, तो दिन की शुरुआत ही खास बन जाती है। ऐसे में अगर आप कुछ नया और स्वाद से भरपूर ट्राय करना चाहते हैं, तो सूजी कॉर्न बॉल्स एक परफेक्ट ऑप्शन हैं। ये हेल्दी भी हैं और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आते हैं।

शाम के लिए परफेक्ट स्नैक

कॉर्न और सूजी से बने ये बॉल्स बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होते हैं। इसमें स्वीट कॉर्न की मिठास और सूजी की करारी टेक्सचर का बेहतरीन मेल होता है, जो हर बाइट में स्वाद का धमाका करता है। हरी मिर्च, अदरक और मसालों की खुशबू इसे और भी खास बना देती है।

बनाने में आसान, खाने में मजेदार

सूजी कॉर्न बॉल्स बनाना बेहद आसान है। आपको चाहिए – सूजी, उबले हुए स्वीट कॉर्न, उबले आलू, हरी मिर्च, हरा धनिया और कुछ सामान्य मसाले। इन सभी को अच्छे से मिलाकर छोटी-छोटी बॉल्स बनाएं और डीप फ्राई कर लें। चाहें तो इन्हें एयर फ्रायर में भी हेल्दी तरीके से पकाया जा सकता है।

चाय के साथ परफेक्ट साथी

चाय या कॉफी के साथ परोसे गए सूजी कॉर्न बॉल्स मेहमानों को भी बेहद पसंद आएंगे। इन्हें हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ परोसें और देखिए कैसे हर कोई तारीफ करते नहीं थकेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें