Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पोप फ्रांसिस के निधन पर भारत में तीन दिवसीय राजकीय शोक का ऐलान

April 22, 2025

पोप फ्रांसिस के निधन पर भारत में तीन दिवसीय राजकीय शोक का ऐलान

नयी दिल्ली: पोप फ्रांसिस के सम्मान में समूचे देश में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार देर रात कहा कि पोप फ्रांसिस के सम्मान में मंगलवार और बुधवार को देशभर में राजकीय शोक रहेगा।

इसके अलावा उनके अंतिम संस्कार के दिन भी देश में एक दिन का राजकीय शोक रहेगा। राजकीय शोक की अवधि के दौरान, पूरे भारत में उन सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा जहाँ राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है और कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा। पोप फ्रांसिस का सोमवार इटली में को निधन हो गया था।

ये भी पढ़ें- Weather: कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम का हाल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें