
Jammu Kashmir Terrorist Attack : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में मृतकों की संख्या बढ़ गई है। सूत्रों के हवाले से इस हमले में 26 लोगों के मारे जाने की खबर है। आतंकियों ने पर्यटकों पर 50 से ज्यादा राउंड फायरिंग की है। यह हमला बैसरन घाटी में हुआ, जहां केवल पैदल या खच्चरों से पहुंचा जा सकता है। आज सुबह पर्यटकों का एक समूह वहां घूमने गया था। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने पर्यटकों पर नजदीक से गोलियां चलाईं, जिससे कई लोग घायल हो गए।
हमले के समय घटनास्थल पर रही एक महिला ने मीडिया को फोन पर बताया, मेरे पति को सिर में गोली लगी है, जबकि सात अन्य लोग भी हमले में घायल हुए हैं। महिला ने अपनी पहचान नहीं बताई, लेकिन घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की गुहार लगाई। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को निकालने के लिए एक हेलीकॉप्टर को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ घायलों को स्थानीय लोग अपने खच्चरों पर लादकर नीचे लाए।
#WATCH | Terrorist attack on tourists reported in Jammu & Kashmir’s Pahalgam; Security Forces mobilised. Further details awaited.
(Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/z8g7rQeiUD
— ANI (@ANI) April 22, 2025
घायल पर्यटकों को भर्ती कराया गया
पहलगाम अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया कि 12 घायल पर्यटकों को वहां भर्ती कराया गया है और सभी की हालत स्थिर है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां बताया कि इससे कुछ देर पहले, गोलीबारी की आवाजें सुनने के बाद सुरक्षा बल पहलगाम पर्यटन की बैसरन घाटी की ओर रवाना हुए। यह घटना ऐसे समय हुई है जब वर्षों तक आतंकवाद से जूझने के बाद कश्मीर में पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि देखी जा रही है।
मुस्लिम नहीं है बताने पर मारी गोली
आतंकी हमले के बाद भारी फोर्स को बुलाया गया है। एक चश्मदीद ने कैमरे पर बताया, “एक इंसान आया और उसने उसको गोली मार दी। उसने बोला शायद मुस्लिम नहीं है तो उसको गोली मार दी।” पहलगाम से पांच-छह किलोमीटर की दूरी पर ये टूरिस्ट स्पॉट विकसित किया गया था।

3 जुलाई से शुरू होनी है अमरनाथ यात्रा
इसके अलावा, 38 दिवसीय अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू होनी है। देश भर से लाखों तीर्थयात्री दो मार्गों से पवित्र गुफा मंदिर की यात्रा करते हैं। एक मार्ग दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा पहलगाम मार्ग है जबकि दूसरा मार्ग गंदेरबल जिले में 14 किलोमीटर का छोटा बालटाल मार्ग है जहां खड़ी चढ़ाई है।
LG मनोज सिन्हा ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया और हमले को ‘कायरतापूर्ण‘ बताया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लोगों को आश्वासन दिया कि इस जघन्य कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने डीजीपी और सुरक्षा अधिकारियों से बात की है। सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमें इलाके में पहुंच गई हैं और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
I strongly condemn the cowardly terror attack on tourists in Pahalgam. I assure the people that those behind this despicable attack will not go unpunished. Spoke to the DGP & Security officials. Army and J&K Police teams have rushed to the area and launched search operations.
— Office of LG J&K (@OfficeOfLGJandK) April 22, 2025
उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘मैं पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मैं लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि इस घृणित हमले के पीछे जो लोग हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। डीजीपी और सुरक्षा अधिकारियों से बात की है। सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमें इलाके में पहुंच गई हैं और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों को पहलगाम में भर्ती लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का निर्देश दिया है। एक घायल पर्यटक को जीएमसी अनंतनाग पहुंचाया गया है। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।‘
मेष: दिन शुभ रहेगा...