
नई दिल्ली: सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबी आई) के डिप्टी गवर्नर टी रबी शंकर का कार्यकाल एक साल के लिए मई, 2026 तक बढ़ा दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्हें दूसरी बार एक साल का सेवा विस्तार दिया गया है। सूत्रों ने 21 अप्रैल के एक सरकारी आदेश का हवाला देते कहा कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने 3 मई, 2025 से एक साल या अगले आदेश तक राव की फिर से नियुक्ति को मंजूरी दी है। एसीसी की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करते हैं। उन्हें मई, 2021 में 3 साल के लिए आरबीआई के डिप्टी गवर्नर के रूप में नियुक्त किया था। शंकर कार्यकारी निदेशक की भूमिका में आरबीआई में भुगतान और निपटान प्रणाली विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, फिनटैक और जोखिम निगरानी विभाग की देखरेख कर रहे थे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...