Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहलगाम आतंकी हमले पर अनुपम खेर ने की निंदा, बोले- कश्मीर फाइल्स इसकी एक छोटी सी कहानी, लोगों ने इसे प्रोपेगेंडा बोला

April 22, 2025

पहलगाम आतंकी हमले पर अनुपम खेर ने की निंदा, बोले- कश्मीर फाइल्स इसकी एक छोटी सी कहानी, लोगों ने इसे प्रोपेगेंडा बोला

Pahalgam terrorist attack: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर देशवासियों में रोष देखने को मिल रहा है। राजनीति से लेकर बॉलीवुड तक, समाज के हर तबके के लोग हमले की निंदा कर रहे हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके अपनी भावनाएं प्रकट की।

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, पहलगाम में हिंदुओं के साथ नरसंहार हुआ है। हिंदुओं को चुन-चुनकर मारा गया है। उससे मन दुखी तो है, लेकिन क्रोध और गुस्से की इंतेहा की कोई सीमा भी नहीं है। मैंने जिंदगी में कश्मीरी हिंदुओं के साथ ऐसा होते हुए बहुत बार देखा है। कश्मीर फाइल्स इसी की एक छोटी सी कहानी थी, जिसे काफी सारे लोगों ने प्रोपेगेंडा बोला था।

उन्होंने कहा, हिंदुस्तान के अलग-अलग इलाकों से छुट्टियां मनाने आए लोगों से उनका धर्म पूछकर मार देना, इस पर कहने के लिए शब्द नहीं हैं। मैं उस महिला की तस्वीर को भूल नहीं सकता, जो अपनी पति के शव के पास बैठी है। मैं उस पल्लवी का इंटरव्यू सुना, जिसमें वो कह रही थी कि आतंकियों ने जब मेरे पति को मारा तो मैंने खुद को और अपने बेटे को मारने के लिए बोली, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, क्योंकि शायद वो कोई पैगाम पहुंचाना चाह रहे थे।

सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए अनुपम खेर ने कहा, मैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री और पूरी सरकार से दरख्वास्त करना चाहता हूं कि इस बार आतंकियों को ऐसा सबक सिखाया जाए कि अगले सात जन्म तक वो ऐसी हरकत करने के लायक नहीं रहें।

उन्होने कहा, वीडियो बनाने से पहले मैंने कई बार सोचा, ऐसा नहीं है कि मैं अपने जज्बात जाहिर नहीं करना चाहता था, लेकिन मैं अपने शब्दों पर नियंत्रण रखना चाहता था और अपनी मर्यादा को तोड़ना नहीं चाहता था। दुनिया के किसी भी इलाके में ऐसी हरकत गलत है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें