Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंतर्राष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 5 आधुनिक पिस्तौल के साथ लॉरैंस बिश्नोई के साथी समेत 4 गिरफ्तार

April 23, 2025

अंतर्राष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 5 आधुनिक पिस्तौल के साथ लॉरैंस बिश्नोई के साथी समेत 4 गिरफ्तार

International arms smuggling gang: कमिश्नरेट पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय हथियार तस्करी और संगठित अपराध गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार करने और 5 आधुनिक पिस्तौल बरामद करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान नवदीप सिंह (25) उर्फ नव पुत्र गुरदेव सिंह, निवासी गोपाल नगर, मजीठा रोड, अमृतसर, उज्ज्वल हंस (24) पुत्र मनोहर लाल, निवासी पीडब्ल्यूडी कॉम्प्लैक्स, बटाला रोड, अमृतसर, जशनदीप सिंह (21) उर्फ जस्सा पुत्र जसबीर सिंह, निवासी गांव सुनसरी, वेरका बाईपास, अमृतसर और शिवम सिंह (24) उर्फ बबलू पुत्र हुकम सिंह, निवासी उत्तराखंड, हाल 88 फीट रोड, लक्ष्मी विहार, मजीठा रोड, अमृतसर के रूप में हुई है।

ऑपरेशन का विवरण साझा करते हुए, कमिश्नर (सीपी) अमृतसर, गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि राज्य में आपराधिक तत्वों को आपूर्ति करने के लिए यूपी से अवैध हथियारों की तस्करी किए जाने की गोपनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए, डीसीपी जांच रविंदर पाल सिंह संधू, एडीसीपी जांच जगबिंदर सिंह, एसीपी डिटेक्टिव हरिमंदर सिंह और इंस्पैक्टर अमोलकदीप सिंह प्रभारी सीआईए स्टाफ -1 की देखरेख में विभिन्न पुलिस टीमों ने पुलिस स्टेशन रंजीत एवेन्यू के क्षेत्र से उक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया है कि वे लखनऊ, यूपी में एक अज्ञात व्यक्ति से हथियार लाते हैं और उन्हें आगे आपराधिक तत्वों को आपूर्ति करते हैं। आपूर्तिकत्र्ताओं, डीलरों और खरीदारों के पूरे नैटवर्क का पता लगाने के साथ-साथ गिरफ्तार व्यक्तियों द्वारा अब तक खरीदे गए हथियारों की कुल संख्या का पता लगाने के लिए गहन जांच की जा रही है। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ है कि पकड़ा गया आरोपी शुभम लॉरेंस बिश्नोई का साथी है। मध्य प्रदेश के जिला इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ पकड़ा गया था। हथियारों की बड़ी खेप बरामद की गई थी। आरोपी के खिलाफ कई अन्य राज्यों में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें