Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

इन स्थानों पर आंधी के साथ भारी बारिश, 11 राज्यों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट

April 24, 2025

इन स्थानों पर आंधी के साथ भारी बारिश, 11 राज्यों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट

Weather : भारत में मौसम की अस्थिरता लगातार बनी हुई है। भारतीय मौसम विभाग ने एक बार फिर से चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि देश के अलग-अलग राज्यों में हीटवेव और भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में अधिक गर्मी तो अन्य राज्यों में आंधी के बसात भारी बारिश पड़ने की संभावना है।

उत्तर-पश्चिम में लगातरा बढ़ता तापमान-
अगले छह दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। अगले तीन दिनों में मध्य भारत और गुजरात में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि पूर्वी भारत में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

11 राज्यों में लू की चेतावनी-
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, आज पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और दिल्ली में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल सकता है। 24 से 26 अप्रैल के बीच बिहार और झारखंड के कई इलाकों में रात का तापमान भी अधिक रहने का अनुमान है।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम-
अगले तीन दिनों तक दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मौसम शुष्क रहने की संभावना है तथा अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। शुक्रवार और शनिवार के लिए भीषण गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना-
असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 24 से 26 अप्रैल तक भारी बारिश हो सकती है। 24 अप्रैल को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है। इन राज्यों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

दक्षिण में तूफान की आशंका-
मौसम विभाग के अनुसार केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक समेत दक्षिण भारत के राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। अगले सात दिनों में तमिलनाडु, पुडुचेरी और तेलंगाना में गरज के साथ तूफान और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है।

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर-
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के कारण हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड जैसे हिमालयी राज्यों में तेज हवाएं चल सकती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें