Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sunrisers Hyderabad के कोच Daniel Vettori ने कहा- हमने परिस्थितियों का सही आकलन नहीं किया

April 24, 2025

Sunrisers Hyderabad के कोच Daniel Vettori ने कहा- हमने परिस्थितियों का सही आकलन नहीं किया

Daniel Vettori: सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच डेनियल विटोरी ने स्वीकार किया कि शीर्ष क्रम का नाटकीय पतन और पिच पर खराब निर्णय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में मुंबई इंडियंस से उनकी हार के निर्णायक कारक थे।

सनराइजर्स के बड़े हिटर इस मैच में भी अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे और उसका स्कोर चार विकेट पर 24 रन हो गया। हेनरिक क्लासेन (71) और अभिनव मनोहर (43) के बीच 99 रनों की साझेदारी के बावजूद उनकी टीम आठ विकेट के नुकसान पर 143 रन ही बना सकी।

विटोरी ने कहा, “टॉस महत्वपूर्ण था। हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। विकेट पहले की तुलना में अलग था और हमने 250 से 280 रन की संभावना पर चर्चा की, लेकिन उसके बाद परिस्थितियां नाटकीय रूप से बदल गईं और हम उनके अनुकूल नहीं हो सके।”

उन्होंने कहा, “जब हमने पहले दो ओवर फेंके तो हमें लगा कि यह विकेट ऐसा नहीं है जिस पर 250 से अधिक रन बन सकें, जैसा कि पिछले कुछ मैचों में रहा है। इसलिए हमारी पूरी रणनीति बदल गई।” विटोरी ने कहा कि उनकी रणनीति पावर प्ले का पूरा उपयोग करने की थी, लेकिन उनकी रणनीति जल्द ही विफल हो गई।

उन्होंने कहा, “हम पावर प्ले का पूरा फायदा उठाना चाहते थे लेकिन दुर्भाग्य से हम लगातार विकेट गंवाते रहे।” जब हमें एहसास हुआ कि यह विकेट वैसा नहीं है जैसा हमने सोचा था तो हमने 180 रन तक पहुंचने के बारे में सोचना शुरू कर दिया लेकिन पावर प्ले में चार विकेट गंवाने के कारण हम वहां तक ​​नहीं पहुंच सके।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें