Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP में 94 कैदियों ने दी 12वीं की परीक्षा, जानिए कितने हुए पास

April 25, 2025

UP में 94 कैदियों ने दी 12वीं की परीक्षा, जानिए कितने हुए पास

उतर प्रदेश डेस्क : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की इंटरमीडिएट परीक्षा में राज्य की 21 जेलों से शामिल शत प्रतिशत कैदी उत्तीर्ण हुए हैं। बोर्ड द्वारा जारी सूची में यह जानकारी दी गई। सूची के मुताबिक, सबसे अधिक 17 कैदी आगरा जेल से इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हुए और वे सभी उत्तीर्ण हुए।

इसी तरह, लखनऊ जेल से आठ कैदी परीक्षा में शामिल हुए और वे सभी उत्तीर्ण हुए। रामपुर से पांच और बरेली जेलों से नौ कैदी इस परीक्षा में शामिल हुए और सभी उत्तीर्ण हुए हैं। इसके मुताबिक, प्रदेश की 32 जेलों से कुल 94 कैदी इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए थे जिनमें से 91 कैदी उत्तीर्ण हुए और इस तरह इनका उत्तीर्ण प्रतिशत 96.81 रहा।

हालांकि, माध्यमिक (हाईस्कूल) परीक्षा में कैदियों की सफलता दर अपेक्षाकृत कम रही। आगरा जेल से हाईस्कूल की परीक्षा में 21 कैदी शामिल हुए, जिसमें से 16 ही उत्तीर्ण हुए। गाजियाबाद जेल से इस परीक्षा में शामिल सभी 10 बंदी उत्तीर्ण हुए। वहीं, बरेली जेल से इस परीक्षा में शामिल 13 कैदियों में से नौ ही हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण कर सके। वहीं, वाराणसी जेल से हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल हुए सभी 10 कैदी उत्तीर्ण हुए हैं। सूची के मुताबिक, 32 जेलों से हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 105 कैदी शामिल हुए, जिनमें से 91 उत्तीर्ण हुए। इस तरह उत्तीर्ण प्रतिशत 86.67 रहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें