Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में माओ ना गांव के गरीबी उन्मूलन का राज़

April 25, 2025

चीन में माओ ना गांव के गरीबी उन्मूलन का राज़

Mao Na village in China : माओ ना गांव दक्षिण चीन के हाए नान प्रांत के पहाड़ों में स्थित है। सुदूर होने और खेती के लिए संसाधनों की किल्लत से माओ ना गांव पहले अति गरीबी में फंसा था। लेकिन इधर कुछ साल इस गांव के लोगों ने चाय और पर्यटन उद्योग के विकास से धनी होने का रास्ता निकाला है। अब माओ ना गांव एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बन गया है।

लगभग दस साल पहले माओ ना गांव के ग्रामीण वांग पाइहे ने एक बार शहर जाकर अपने सम्बंधियों को देखने के समय संयोग से पाया कि बड़े पत्ते वाली चाय बाजार में बहुत लोकप्रिय है। वापस लौटकर उन्होंने खुशी से अन्य गामीणों को बताया कि हमारे पहाड़ पर बड़े पत्ते की चाय शहर में अच्छी बिकती है। यह ख़बर सुनने के बाद माओ ना गांव के लोग बढ़चढ़ कर उषण कटिबंधीय वर्षा जंगल जाकर चाय के पत्ते तोड़ने लगे और यहां तक कि उन्होंने जंगल नष्ट कर चाय की खेती करनी शुरू की। पर हद से ज्यादा विकास से वहां की रेन फॉरेस्ट पारिस्थितिकी बर्बाद हुई और चाय गुणवत्ता में बड़ी गिरावट आयी। बाहर से आये चाय व्यापारी भी चले गये। माओ ना गांव फिर कठिनाई में पड़ा।

नाजुक वक्त माओ ना गांव की नागरिक समिति ने जंगल और चाय के सहअस्तित्व के विकास का विचार प्रस्तुत किया। नागरिक समिति के नेतृत्व में माओ ना गांव ने पारिस्थितिकी का पुनर्निमाण शुरू किया। उन्होने पहाड़ के ऊपर भाग में जंगल बनाए रखा है, पहाड़ के मध्यम भाग में चाय उगाते हैं और तलहटी में खेती को फिर जंगल के रूप में बदल रहे हैं। बड़ी कोशिशों के बाद माओ ना गांव की पारिस्थितिकी में बड़ा सुधार आया और उन की बड़े पत्ते वाली चाय की गुणवत्ता फिर बहाल हुई। उनकी चाय को यूरोपीय संघ का ऑर्गैनिक प्रमाण भी मिला। उन की चाय अब अमेरिका, फ्रांस और जापान जैसे देशों में निर्यातित होती है।

चाय उद्योग की बहाली के साथ माओ ना गांव ने सुंदर प्राकृतिक दृश्य और स्थानीय अल्पसंख्यक ली जाति की संस्कृति का लाभ उठाकर पर्यटन का विकास आरंभ किया। गांव की नागरिक समिति के मार्गदर्शन में बुनियादी संस्थापन संपूर्ण बनाया गया, पर्यटक सेवा केंद्र स्थापित हुआ और गांववासियों को पर्यटन सत्कार की ट्रेनिंग भी मिली। चाय बागान का अनुभव, ली जाति का खानपान, जंगली ट्रेकिंग व कैंपिंग, अमूर्त सांस्कृतिक विरासतों का प्रदर्शन जैसे कई स्थान विशिष्ट कार्यक्रम बड़ी संख्या वाले पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।
वर्ष 2022 से माओ ना गांव में आने वाले पर्यटकों की संख्या 1 लाख 40 हजार से अधिक हो गयी है और पर्यटन आय 70 लाख युवान से अधिक है। माओ ना गांव को चीन के सुंदर और ग्रामीण पर्यटन के मुख्य गांव की उपाधि भी मिली।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें