Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच तीर्थयात्रियों के लिए खुला है करतारपुर गलियारा 

April 25, 2025

पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच तीर्थयात्रियों के लिए खुला है करतारपुर गलियारा 

चंडीगढ़। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, पंजाब में गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक में करतारपुर गलियारा तीर्थयात्रियों के लिए खुला है। पाकिस्तान के करतारपुर साहिब गुरुद्वारा जाने के लिए श्रद्धालु इस गलियारे का इस्तेमाल करते हैं। करतारपुर गलियारा पाकिस्तान में गुरुद्वारा दरबार साहिब को गुरदासपुर में डेरा बाबा नानक से जोड़ता है। श्रद्धालुओं ने मांग की कि करतारपुर गलियारा खुला रहना चाहिए।

श्रद्धालुओं ने पहलगाम में हुए कायराना आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की
शहीद भगत सिंह (एसबीएस) नगर जिले के एक सिख श्रद्धालु ने कहा, ‘‘गलियारा तीर्थयात्रियों के लिए खुला रहना चाहिए।’’ एक महिला श्रद्धालु ने भी कहा कि गलियारा बंद नहीं किया जाना चाहिए। श्रद्धालुओं ने पहलगाम में हुए कायराना आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम के निकट एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल पर मंगलवार दोपहर आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में 26 लोग मारे गए थे जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।

2019  में करतारपुर गलियारा खोला गया था
गुरु नानक देव की 550वीं जयंती के मौके पर नौ नवंबर, 2019 को करतारपुर गलियारा खोला गया था। सभी धर्मों के भारतीय तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारे तक पूरे वर्ष वीजा-मुक्त यात्र की अनुमति है। भारत और पाकिस्तान के बीच हस्ताक्षरित समझौते के अनुसार, प्रतिदिन कुल 5,000 तीर्थयात्री गुरुद्वारे में मत्था टेकने के लिए पाकिस्तान जा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें