Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Amarnath Yatra 2025: जानिए सबसे पहले किस भक्त को हुए थे बाबा बर्फानी के दर्शन, पढ़ें अमरनाथ गुफा का रहस्य

April 26, 2025

Amarnath Yatra 2025: जानिए सबसे पहले किस भक्त को हुए थे बाबा बर्फानी के दर्शन, पढ़ें अमरनाथ गुफा का रहस्य

Amarnath Yatra 2025: हर शिवभक्त का सपना होता है कि वह अपने जीवन में कम से कम एक बार बाबा बर्फानी के दर्शन जरूर करे। अमरनाथ यात्रा कठिन और चुनौतीपूर्ण होती है, लेकिन इसके बावजूद हर साल लाखों श्रद्धालु इस पावन यात्रा पर निकलते हैं। मान्यता है कि अमरनाथ गुफा में स्थित हिम शिवलिंग के दर्शन मात्र से सभी दुखों का अंत हो जाता है और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

अमरनाथ गुफा की खोज किसने की थी?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमरनाथ गुफा के सबसे पहले दर्शन महर्षि भृगु ने किए थे। जब सम्पूर्ण कश्मीर घाटी जलमग्न हो गई थी, तब महर्षि कश्यप ने नदियों और जलधाराओं के माध्यम से घाटी का जल निकास किया। इसी दौरान महर्षि भृगु हिमालय की ओर तपस्या के लिए जा रहे थे और उन्हें एकांत स्थान की तलाश थी। उसी दौरान उन्हें अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन हुए। यहीं से अमरनाथ यात्रा की परंपरा की शुरुआत मानी जाती है। कहा जाता है कि इस पवित्र गुफा में शिवलिंग का निर्माण गुफा की छत से टपकती बर्फ की बूंदों से होता है। यह शिवलिंग चंद्रमा के घटने-बढ़ने के अनुसार आकार लेता है, इसलिए इसे ‘बाबा बर्फानी’ कहा जाता है।

अमरनाथ यात्रा 2025 की तिथि और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 25 जुलाई 2025 से शुरू होकर 19 अगस्त 2025 को समाप्त होगी। भक्त 25 जुलाई से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए यात्रा आरंभ कर सकते हैं। अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन 14 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुका है।

हालांकि, कुछ नियमों का पालन करना अनिवार्य है – 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं यात्रा के लिए पात्र नहीं हैं और उनका रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट jksasb.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस

– श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और ‘ऑनलाइन सेवाएं’ पर क्लिक करें।
– फिर ड्रॉपडाउन मेनू में ‘यात्रा परमिट पंजीकरण’ पर क्लिक करें।
– सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें, नियमों व शर्तों से सहमत हों तथा पंजीकरण के लिए आगे बढ़ें।
– अपना व्यक्तिगत विवरण जैसे नाम, आधार संख्या, मोबाइल नंबर और अपनी यात्रा की तारीख दर्ज करें।
– अपनी पासपोर्ट आकार की तस्वीर और स्वास्थ्य प्रमाणपत्र की स्कैन की हुई प्रति अपलोड करें।
– इसके बाद अपने पंजीकृत नंबर पर प्राप्त ओटीपी को साझा करके अपना मोबाइल वेरिफाई करवाएं।
– इसके बाद 220.रुपये का पंजीकरण शुल्क अदा करें।
– भुगतान करने के बाद, आप पोर्टल से अपना यात्रा पंजीकरण परमिट डाउनलोड कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें