Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2025: चेपॉक में सीएसके को फिर मिला झटका… सनराइजर्स ने रचा इतिहास, जानें कैसा रहा मुकाबला

April 26, 2025

IPL 2025: चेपॉक में सीएसके को फिर मिला झटका… सनराइजर्स ने रचा इतिहास, जानें कैसा रहा मुकाबला

CSK vs SRH Match Highlights : आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का खराब प्रदर्शन जारी है। ताजा मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें उन्हीं के होम ग्राउंड चेपॉक स्टेडियम में शिकस्त दी। यह हार सीएसके के लिए दोहरे झटके की तरह रही , न सिर्फ यह उनके घरेलू मैदान पर लगातार चौथी हार थी, बल्कि इस सीजन में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने की संभावना भी और मजबूत हो गई है।

सीएसके की हालत बेहद चिंताजनक

इस सीजन में सीएसके की हालत बेहद चिंताजनक रही है। ना तो टीम का संयोजन जम पाया है और ना ही अनुभवी खिलाड़ियों से उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन देखने को मिला है। रुतुराज गायकवाड़ की चोट के चलते धोनी ने एक बार फिर कमान संभाली, लेकिन उनका फिनिशिंग टच भी अब पहले जैसा असरदार नहीं दिख रहा।

सीएसके ने अब तक अपने पांच घरेलू मुकाबलों में से चार में हार का किया सामना 

चेपॉक, जिसे सीएसके का दुर्ग माना जाता है, वहां इस बार हालात बिल्कुल उलटे हो गए हैं। सीएसके ने अब तक अपने पांच घरेलू मुकाबलों में से चार में हार का सामना किया है, जो फ्रेंचाइज़ी के इतिहास में सबसे खराब घरेलू रिकॉर्ड में से एक बन गया है। इससे पहले 2008 और 2012 में भी उन्होंने चार मैच हारे थे, लेकिन तब ज्यादा मैच खेले गए थे।

सनराइजर्स ने रचा इतिहास, जानें कैसा रहा मुकाबला

इस मुकाबले ने एक और ऐतिहासिक मोड़ लिया जब सनराइजर्स हैदराबाद ने चेपॉक में पहली बार सीएसके को हराया। इससे पहले हैदराबाद की टीम यहां कभी जीत दर्ज नहीं कर पाई थी। यह जीत उनके लिए न सिर्फ आत्मविश्वास बढ़ाने वाली रही, बल्कि अंक तालिका में भी उन्हें राहत दी है। नौ मैचों में तीन जीत के साथ वे अब आठवें स्थान पर हैं।

वहीं, सीएसके अब तक नौ मुकाबलों में सिर्फ दो जीत हासिल कर पाई है और सात हार के साथ अंतिम स्थान पर बनी हुई है। इस बार ‘मैन इन येलो’ के लिए प्लेऑफ की राह बेहद मुश्किल नजर आ रही है, और अगर हालात नहीं बदले तो यह सीजन उनके लिए भूलने वाला बन सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें